back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Karan Johar : कई स्टार किड्स की किस्मत चमका चुके हैं करण जौहर, नंबर वन डायरेक्टर की लिस्ट में है शुमार

करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक सीरियल इंद्रधनुष से की थी, लेकिन उन्होंने दूसरे कलाकारों की किस्मत बॉलीवुड में चमका दी। हालांकि, अब वह खुद बड़े डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज करण जौहर अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में बात करेंगे। करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 में मुंबई में ही हुआ था, करण जौहर अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से कई कलाकारों को बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री दिला चुके हैं। आज यह सभी कलाकार एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। करण जौहर का नाम नंबर वन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल है, डायरेक्टर की फिल्में लोगों को अपना दीवाना बना देती है।

डायरेक्टर में बनाई इमोशनल फिल्में

करण जौहर में न केवल कलाकारों का ही करियर संवारा है बल्कि वह भी बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे सुपरहिट फिल्में बनाई है जिसे देखने के बाद दर्शक इमोशनल हो जाते हैं। उदाहरण के लिए कुछ फिल्मों की बात करें तो ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माई नेम इज खान’ यह सभी ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर बड़ी छाप छोड़ी है और आज भी लोगों के बीच जिंदा है।

छोटे से सीरियल से किया डेब्यू

करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक छोटे से सीरियल ‘इंद्रधनुष’ से किया इस सीरियल में उन्होंने श्रीकांत का किरदार निभाया था। इस समय करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है और वह टीवी शोज में बतौर जज काम करते हैं इसके अलावा वह फिल्में भी बनाते हैं। करण जौहर ‘झलक दिखला जा’, ‘दिल है हिंदुस्तानी’, ‘इंडियाज गोट टैलेंट’, ‘से शावा शावा’ और ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ शो के जज चुके हैं।

स्टार किड्स के लिए गॉडफादर

करण जौहर को बॉलीवुड का गॉडफादर भी कहा जाता है क्योंकि इन्होंने स्टार किड्स को सुपरस्टार बनाया है। करण जौहर ने कई स्टार किड्स को बतौर मेन लीड के तौर पर फिल्मों में जगह दिलाई है जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर शशांक खैतान, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, डायरेक्टर शकुन बत्रा, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देकर अच्छा मौका दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...