back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘Bastar: The Naxal Story’ से ‘Yodha’ का हुआ क्लैश, जानिए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा के साथ-साथ 15 मार्च को अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' को रिलीज किया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘योद्धा’ और ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी‘ का लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और 15 मार्च को दोनों फिल्मों को एक साथ ही रिलीज किया गया। वहीं, अब दोनों फिल्मों की पहले दिन की कलेक्शन की अपडेट आ चुकी है।

कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन

15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने सिर्फ अनुमानित 4.25 करोड़ का ही कलेक्शन किया। वहीं,अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन 1-2 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह अभी शुरुआती आंकड़ें हैं और आगे बदलाव देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था।

फिल्म ‘योद्धा’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक फौजी योद्धा अपने देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हो जाता है और कड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए भी अपने दुश्मनों को मार गिराता है। वहीं, इस फिल्म में योद्धा का किरदार निभाते हुए सिद्धार्थ मनहोत्रा नजर आ रहे और उनके साथ इस फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी एक अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की कहानी

अदा शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देने के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नक्सली संगठन गरीबों का इस्तेमाल करके अपनी दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में अदा शर्मा एक बार फिर अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में हैं एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद गहरे शोक में हैं। इस मुश्किल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...