back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali Khan को सिंगर Mika Singh ने दी सलाह, ऑटो ड्राइवर को देना चाहिए 11 लाख का इनाम

सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को लेकर सिंगर मीका सिंह ने सैफ अली खान को एक बड़ी सलाह दी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें घर से अस्पताल पहुंचने वाले ऑटो ड्राइवर की खूब तारीफ हो रही है। ऑटो ड्राइवर ने बिना पैसे लिए सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाया था। रिपोर्ट के अनुसार ऑटो ड्राइवर को 11 हजार का इनाम मिला है। वहीं अब इस पर सिंगर मिका सिंह ने सैफ अली खान को ऑटो ड्राइवर को 11 लाख रुपए देने की सलाह दी और भी खुद ऑटो ड्राइवर को इनाम देने का ऐलान किया। 

fcca41c45b58f31fb9864eb7c918bb8a-Mika Singh.jpeg

मीका सिंह ने शेयर किया इंस्टाग्राम स्टोरी 


मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मुझे लगता है कि वह कम से कम 11 लाख का अमाउंट डिजर्व करते हैं क्योंकि उन्होंने इंडिया के फेवरेट सुपरस्टार को बचाया है। उनके हीरो वाले एक्ट की तारीफ कितनी भी करो कम है। अगर हो सके तो आप उनका कांटेक्ट इनफॉर्मेशन मुझे शेयर कर दें मैं उन्हें 1 लाख रुपये देना चाहूंगा।

ऑटो ड्राइवर से मिले थे सैफ अली खान


21 जनवरी को लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान सबसे पहले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से मिले थे। जिसकी फोटो भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटो ड्राइवर ने बताया कि सैफ अली खान ने उनको कहा कि आपने सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपको कितने पैसे मिले तो ऑटो ड्राइवर ने कहा उन्होंने जो दिया मैंने ले लिया। 

क्या था पूरा मामला 


आपको बता दें कि सैफ अली के घर पर ही घुसकर हमलावर ने उन पर 6 बार चाकू से हमला कर दिया था जिसके बाद सैफ अली खान ऑटो में बैठकर लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उनका 5 दिन इलाज चलने के बाद एक्टर को 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज मिल गया। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में रहने का आदेश भी दिया है।आरोपी से पुलिस इस केस की जांच पड़ताल अच्छे से कर रही है। वहीं पुलिस को चाकू का तीसरा टुकड़ा भी मिल गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, सैफ अली खान के घर आने के बाद उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵