back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonakshi Sinha Birthday: जहीर इकबाल से ऐसी रही सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात, जानें ये अनोखा किस्सा

सोनाक्षी सिन्हा ने दिए एक इंटरव्यू में पति जहीर इकबाल के साथ की अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की है। जिसमें उन्होनें अपने शादी को लेकर बड़ी बात शेयर की थीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । आज सोनाक्षी सिन्हा अपना जम्दीन मन रही इस खास मौके पर उनकी लव लाइफ के बारे में कुछ बातें जानते हैं। बॉलीवुड की चार्मिंग गर्ल असली सोना आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने हंसी-मजाक वाले यादगार पलों की वीडियो अक्सर शेयर करती नजर आती रहती है जिसमें सोनाक्षी और जहीर की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

ऐसी थी एक्ट्रेस की लव स्टोरी 

एक बार इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि,  मुलाकात के पहले हफ्ते में ही एक्ट्रेस ने जहीर से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। सोनाक्षी ने कहा, ‘मैंने खुद जहीर को पहले आई लव यू कहा। इसमें कोई गलत बात भी नही है, क्योंकि जिंदगी में आपके क्लियरटी नही होगी तो आप कैसे प्यार की करोगे। मैंने तो प्यार की तलाश करना ही छोड़ चुकी थी। जब इसे देखा तो लगा कि अरे प्यार में ऐसा भी होता है क्या?’ अपनी बात पूरी करते हुए आगे बताया कि, मैंने मिलने के एक हफ्ते बाद ही जहीर से कह दिया था कि, मुझे प्यार हो गया है। और जहीर को ऐसा लगा कि मैं पूरी तरह पागल हो गई हूं। इसपर उसने मेरी बेस्ट फ्रेंड को फोन करके कहा, मुझे लगता है ये लड़की प्यार से वंचित रही है। इसलिए मुझे लगता है कि ये पागल हो गई है। इसे लग रहा है कि इसे मुझसे प्यार हो गया है। 

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में एक सिविल मैरिज सेरेमनी में जहीर इकबाल को अपना जीवनसाथी चुन शादी कर ली थी। जो अब एक दूसरे के साथ पूरी दुनिया घूम रहे हैं।

इसपर सोनाक्षी की दोस्त को फोन कर जहीर ने एक्ट्रेस को समझाने की बात कही थी। साथ ही कहा था वो प्यार में पागल हो रही हैं। लेकिन सोनाक्षी तय कर चुकी थीं कि वो जहीर से ही शादी करने वाली हैं। क्योंकि, सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के मिलने के बाद प्यार की तलाश करना बंद कर दिया था। बोली, ये इंसान मेरी लाइफ में टपका तो मैंने बोला अच्छा ऐसा होता है क्या? ये मेरे साथ ये पहले कभी नहीं हुआ है। मैंने किसी से जाकर नहीं कहा कि मैं एक महीने बाद उनसे शादी करने जा रही हूं। हम ठीक से डेटिंग भी नहीं कर रहे थे। और आप बस नॉमर्ल एक-दूसरे को जान रहे थे और डेटिंग कर रहे थे, मौज-मस्ती कर रहे थे। मेरे साथ ऐसा साथ पहली बार हुआ जब मैं सात साल बाद उसी के साथ शादीशुदा हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन थीं एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित? जिनका 71 साल की उम्र में हुआ निधन, कई सफल फिल्मों में किया काम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलाक्षणा पंडित अब हमारे बीच नहीं रहीं। 6 नवंबर, गुरुवार को 71 वर्ष की...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...