back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय, एक्ट्रेस ने दी जानकारी

सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी फिल्म निकिता रॉय को लेकर चर्चा में बनी हुई है तो वहीं इस फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। वहीं अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है। तो चलिए जानते हैं किस दिन यह फिल्म रिलीज हो रही है और कहां आप देख सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने दी फिल्म की जानकारी 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी है।सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर ‘निकिता रॉय’ की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रहस्य का पर्दाफाश होते देखें!’ एक्ट्रेस किस पोस्ट के बाद उनके फैंस के उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है और वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म 

आपको बता दें कि, इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन राम पाल नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी, विक्की भगनानी कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस को अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में देखा गया है। वहीं इस फिल्म के अलावा वो ‘जटाधारा’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘जटाधारा’ के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस की जबसे शादी हुई हैं वो काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस आए दिन कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनके फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार हैं। हालांकि अब देखना होगा की एक्ट्रेस की ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखती हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection Day 3: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की शानदार शुरुआत, तीन दिनों में कमाए करोड़ों रुयये

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । साउथ स्टार सुधीर बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म जटाधारा रिलीज के तुरंत बाद बॉक्स ऑफिस...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵