नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 40 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से अपने खास दोस्तों के साथ अपना 39वां जन्मदिन ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री के बर्थडे सेलिब्रेशन में कई हसीनाएं ग्लैमरस अवतार में शिरकत की। जिनकी स्टनिंग फोटोज ओर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। बीती रात मुंबई में अभिनेत्री ने अपना बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उनकी चचेरी बहनें और एक्ट्रेस शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
इस खास कार्यक्रम में एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के साथ पार्टी में शामिल हुई और दोस्तों के सामने केक काटकर सेलिब्रेट किया। उनकी इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी
सोनम कपूर की इस बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। सबसे पहले जाह्नवी कपूर पहुंचीं। उन्होंने इस मौके पर एक खूबसूरत ब्लू ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने पैपराजी को दूर से हाथ हिलाकर ग्रीट किया और अंदर चली गईं।
करीना-करिश्मा कपूर का लुक
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर एक साथ पार्टी में पहुंचे। इस मौके पर सैफ व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं करीना पीले रंग की ड्रेस में नजर आई। उन्होंने पैपराजी के सामने वेव किया और अंदर चली गईं। वही, करिश्मा ब्लैक ड्रेस और बोल्ड रेड लिपस्टिक में नजर आईं। एकदम क्लासिक लुक में दिखीं एक्ट्रेस।
खुशी कपूर ने मोनोक्रोम ड्रेस और मैचिंग हैंडबैग के साथ एक एलिगेंट स्टाइल चुना। पार्टी में मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
सोनम कपूर का कमबैक
बता दें कि, सोनम कपूर ने 2007 में फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिल्ली-6, आयशा, आई हेट लव स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सोनम आखिरी बार 2023 में फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं। 2018 में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और 2022 में बेटे वायु के जन्म के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। इस बीच, खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 (Veere Di Wedding 2) के साथ कमबैक कर सकती हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।





