back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं हरीश आहूजा, जिन्होंने सोनम कपूर के परिवार के लिए लंदन में 231 करोड़ का घर खरीदा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा ने एक्ट्रेस के लिए लंदन में 231 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। अब खबर आई है कि Sonam Kapoor के पति आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा ने लंदन में करोड़ों की कीमत में एक घर खरीदा है जो शाहरुख खान के घर मन्नत से भी ज्यादा कीमती है।

करोड़ों की कीमत का है घर

सोनम कपूर के ससुर जी हरीश आहूजा ने लंदन के नॉटिंग हिल में 21 मिलियन पाउंड की कीमत पर इस घर को खरीदा है। अगर इंडियन रूपीस में देखा जाए तो इस घर की कीमत 200 से 240 करोड़ रूपए है। सूत्रों के मुताबिक, इस घर में 8 फ्लोर है जिसमें से एक फ्लोर पर ऐक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ शिफ्ट होने वाली हैं। हालांकि, अभी तक सोनम कपूर ने लंदन में शिफ्ट होने को लेकर कुछ नहीं कहा है।

कौन हैं हरीश आहूजा ?

सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा को टेक्सटाइल किंग माना जाता है। हरीश आहूजा शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। हरीश आहूजा एक बड़े बिजनेसमैन हैं, जो शाही एक्सपोर्ट्स और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग की कई बड़ी कंपनियां चलाते हैं। उनकी कंपनी में बनाए गए कपड़े डिकैथलॉन और एचएंडएम जैसे ब्रांड्स को सप्लाई भी किया जाता है। इसके अलावा हरीश आहूजा के 50 से भी ज्यादा कारखाने हैं। जहां पर लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है। सूत्रों के मुताबिक, हरीश आहूजा की नेटवर्थ 5900 करोड़ रूपए से ज्यादा की है। हरीश आहूजा का लंदन के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई में भी आलीशान घर है।

कब हुई थी सोनम और आनंद आहूजा की शादी

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद साल 2018 में शादी कर ली। हरीश आहूजा की तरह बेटे Anand Ahuja भी एक बिजनेसमैन हैं। आनंद आहूजा ‘भाने’ नाम का एक क्लॉथिंग ब्रांड चलाते हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा का एक बेटा भी है जिसका नाम वायु है।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनम कपूर कई हिट फिल्में दे चुकी है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब पर्दे से दूरी बना ली है। सोनम कपूर को आखिरी फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को जिओ सिनेमा पर रिलीज की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश रवाना, लंदन के बाद जर्मनी जाने का कार्यक्रम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । संसद के शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵