Sonam Kapoor ने David Beckham के लिए रखी Special Party, कौन है यह शख्स? जिसकी खीदमत में Sachin और Kohli जुटे

David Beckham in India: हाल में एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने मुंबई में एक डिनर पार्टी होस्ट की है। पार्टी इंग्लैंड फुलबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के लिए रखी गई है।
पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर और दूसरे फ्रेम में डेविड बेकहम।
पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर और दूसरे फ्रेम में डेविड बेकहम।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाल में एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने मुंबई में एक डिनर पार्टी होस्ट की है। पार्टी इंग्लैंड फुलबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के लिए रखी गई है। इस पार्टी में सोनम ने सिर्फ 25 लोगों को इन्वाइट किया। बता दें डेविड बेकहम इन दिनों मुंबई में हैं।

कोहली ने डेविड बेकहम के साथ खेला फुटबॉल

डेविड भारत में UNICEF कमिटमेंट की वजह से आए हैं। इस दौरान उन्हें सोनम और आनंद आहूजा ने अपने यहां डिनर पार्टी पर बुलाया है। इसके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी मुंबई में डेविड का स्वागत किया। आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोहली ने उनके साथ फुटबॉल खेला। वहीं, सचिन उनके साथ काफी वक्त गुजारा।

ग्लोबल आइकन हैं डेविड

डेविड बेकहम ग्लोबल आइकन हैं। उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम फैशन आइकन हैं। बता दें बेकहम की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है।

कई शहरों का किया सैर

डेविड ने अपने इंडिया ट्रिप पर कई शहरों का जायजा लिया है। हाल में वह चाइल्ड राइट्स और जेंडर इक्वालिटी को समझने के लिए गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in