back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी को याद करके इमोशनल हुईं बेटियां, बोनी कपूर ने लिखा – हैप्पी बर्थडे जान

आज यानी 13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी है इस खास मौके पर बेटियां जहान्वी कपूर और खुशी कपूर ने मां को याद किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 13 अगस्त को भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री मानी जाने वाली श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। श्रीदेवी ने जब अपना एक्टिंग करियर शुरू किया तभी से वह बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत चेहरा बन गईं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस को पूरी दुनिया याद कर रही है। इतना ही नहीं, श्रीदेवी की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी एक्ट्रेस को याद किया है। बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया है।

3f9bd929b0f811d7170e07262701da1f-suvunm2_khushi-kapoor_625x300_13_August_24.webp

खुशी कपूर का इमोशनल पोस्ट

श्रीदेवी की लाडली बेटी खुशी कपूर ने अपने बचपन की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। यह एक ऐसी तस्वीर है जो पुरानी यादों को ताजा करती है। इस तस्वीर में खुशी कपूर बहन जान्हवी कपूर और मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां खुशी कपूर इतनी क्यूट लग रही हैं तो वहीं दूसरी और जान्हवी कपूर मस्ती करते नजर आ रही हैं। 

बोनी कपूर ने किया पोस्ट

मां श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर दोनों बेटियों को उनकी कमी महसूस हो रही है। इतना ही नहीं श्रीदेवी के पति एक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी पत्नी को बर्थडे विश किया है। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक फोटो शेयर की है जो एक्ट्रेस की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के दौरान की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय जान।’ इसके बाद बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने भी कमेंट सेशन में पोस्ट पर प्यार लुटाया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने विश किया जन्मदिन 

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर बेटी और पति ने ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जन्मदिन विश किया है। एक यूज़र ने लिखा है, जन्मदिन की शुभकामनाएं मैम आपकी बहुत याद आती है। दूसरे यूज़र ने लिखा है, हमेशा बेस्ट रहेंगी। तीसरे यूज़र ने लिखा है, भारत की पहली महिला सुपरस्टार को श्रद्धांजलि, हैप्पी बर्थडे हवा हवाई हम आपको याद करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Pran Birth Anniversary: पान की दुकान से चमकी थी स्टार की किस्मत, खलनायक बनकर किया बॉलीवुड पर राज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के आइकॉनिक खलनायक प्राण आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 90 के दशक के बाद भी उनकी फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵