back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stree 2 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म स्त्री 2, जानिए कब होगी रिलीज

फिल्म स्त्री 2 सिनेमा घरों के बाद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर नहीं बल्कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में खूब धूम मचा चुकी है। अब फिल्म को रिलीज करने की ओटीटी की बारी आ चुकी है। फिल्म ‘स्त्री 2’ को 50 करोड़ के बजट में बनाया गया है और 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इस फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज किया जाएगा इस बारे में जान लीजिए। 

फिल्म स्त्री 2 का कलेक्शन


राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन करना शुरू कर दिया था। भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 527 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर दिया है। वीकेंड की बात करें तो रविवार के दिन 10.75 का कलेक्शन हुआ है। इतना ही नहीं, फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 759.30 करोड़ के पार हो चुका है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म


सोशल मीडिया यूजर्स की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि फिल्म ‘स्त्री 2’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। एक यूजर ने लिखा है, इतनी जल्दी रिलीज होगी। दूसरे यूज़र ने लिखा, मैं दूसरी बार ओटीटी पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं। तीसरे यूज़र ने लिखा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘स्त्री 2’ का स्वागत है।

कैमियो ने लोगों को किया सरप्राइज


फिल्म ‘स्त्री 2’ को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा कई दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया है जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अहम किरदार में हैं। फिल्म में लोगों को अक्षय कुमार, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया के कैमियो ने सरप्राइज किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵