back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान के हाथ लगा डेब्यू करने से पहले बड़ा प्रोजेक्ट

सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सुर्खियों में हैं।

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। सुहाना खान इस साल एक अभिनेत्री के रूप में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन, फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुहाना ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह किसी और प्रोजेक्ट में लग गई हैं। सुहाना खान अब न्यूयॉर्क के बड़े ब्रांड ”मेबेलिन” को एंडोर्स करती नजर आएंगी।

सुहाना डेब्यू से पहले ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ी

हाल ही में सुहाना को ब्रांड के प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में देखा गया था। इवेंट के दौरान सुहाना खान अपने फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस करती नजर आईं। इस बार सुहाना ने खास रेड कलर का आउटफिट पहना है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मनोरंजन जगत में डेब्यू से पहले ही वह इस ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ चुकी हैं। इस इवेंट में उनके साथ कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले इतना बड़ा मौका मिलने पर फैंस भी सुहाना खान की तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना ‘द आर्चीज’ फिल्म से करेंगे डेब्यू

हाल ही में सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान की आईपीएल टीम यानी केकेआर को सपोर्ट करते हुए मैदान में नजर आई थीं। इस बार वह अपनी दोस्त शनाया कपूर के साथ मैच देखने कोलकाता पहुंची थीं। इस बीच तस्वीरें भी वायरल हुईं। सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि सुहाना खान कब फिल्मों में अपना जलवा बिखेरेंगी। उनकी पहली फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही है। इस फिल्म से सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...