back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sunjay Kapur Death: संजय कपूर की मौत पर सामने आई निधन की असली वजह, मां ने लगाया था साजिश का आरोप

बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत लंदन में पोलो खेलते समय हो गई थी। इससे पहले खबरें आई थी कि संजय की मौत मधुमक्खी के काटने के बाद हार्ट अटैक से हुई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत लंदन में पोलो खेलते समय हो गई थी। इससे पहले खबरें आई थी कि संजय की मौत मधुमक्खी के काटने के बाद हार्ट अटैक से हुई है। अब एक बार फिर से संजय की निधन की वजह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी एक चौकाने वाली वजह सामने आई है। 

संजय कपूर का 12 जून 2025 को उनका निधन हो गया। प्राथमिक स्‍तर कहा जा रहा था कि उनकी मौत लंदन में पोलो खेलते हुई थी। संजय के निधन के बाद से ही उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई थी। वही, परिवार वालें भी कुछ गलत होने की आशंका में मौत का दावा कर रहे थे, लेकिन अब ब्रिटेन के अधिकारियों इसकी पुष्टि की है। UKके अफसरों के मुताबिक, संजय कपूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। जबकि उनकी मां रानी कपूर ने अपने बेटे के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी।

जानें UK पुलिस ने क्‍या कहा अपने बयान में 

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मौत की असली वजह को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ब्रिटिश अधिकारियों की रिपोर्ट उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के कार्यालय ने शेयर की है। UK के अधिकारियों की ये रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब कई खबरों में दावा किया जा रहा था कि संजय की मां रानी कपूर ने ब्रिटेन के अफसरों से संपर्क कर लंदन में अपने बेटे की मौत से जुड़ी कई एंगल की पूरी जांच की मांग की थी।

संजय कपूर की मां ने लगाए थे ये आरोप

संजय की मां और सोना समूह की पूर्व चेयरमैन रानी कपूर ने 24 जुलाई को कई गंभीर आरोपों का खुलासा किया था, उस दौरान संजय की मां रानी ने शासी बोर्ड को एक लेटर लिखकर आरोप लगाया था कि परिवार जब पिछले महीने संजय के निधन पर शोक मना रहा था तब कुछ लोगों ने कंपनी का हड़पने और पारिवारिक विरासत छीनने के इस मौके के रूप में देखा। रानी कपूर ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले महीने ब्रिटेन में उनके बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी।

प्रॉपर्टी विवाद बड़ी वजह 

बता दें कि, संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की एस्टेट को लेकर मामला उलझा है। पहले खबरें थीं कि इसमें संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर की भी शामिल थी। और वो अपना हिस्सा मांग रही थीं। लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि करिश्मा का संजय कपूर की 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी विवाद से कोई संबंध नहीं था। करिश्मा सिर्फ अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए सोच रही हैं। करिश्मा हाल ही में बच्चों को लेकर दिल्ली भी गई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...