back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली किराना स्टोर का डिस्प्ले बोर्ड हैक हुआ

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक किराने की दुकान के बाहर तब हंगामा मच गया, जब एक डिस्प्ले बोर्ड पर अश्लील संदेश दिखाए गए। जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एलईडी बोर्ड हैक करने की शिकायत दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, एलईडी बोर्ड पर कई अश्लील संदेश स्क्रोल करते देखे गए, जो एक सेक्स मार्केट का कथित रेट कार्ड पेश कर रहे थे। गुरुवार रात वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के स्पा में सेक्स रैकेट इतना बढ़ गया है कि कई दुकानें अंधाधुंध तरीके से अपना धंधा चला रही हैं। उन्होंने कहा कि स्पा को दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम से कोई डर नहीं है। हालांकि, पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाया गया परिसर राज मंदिर के नाम से एक स्पा नहीं बल्कि एक किराने की दुकान है और इसमें ऐसी कोई गतिविधि नहीं होती है। डीसीपी शर्मा ने कहा, किराने की दुकान राज मंदिर के प्रबंधक से उसके एलईडी बोर्ड में हेरफेर या हैकिंग और उस पर अश्लील संदेश दिखने के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 292 (2) ए, 292 (2) डी और 294 के तहत जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵