back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वर्ण घर हुआ ट्रोल, एक्टर अजय सिंह चौधरी बोले- एक सीन के आधार पर पूरे शो को जज न करें

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। हाल ही में लोकप्रिय शो स्वर्ण घर अपने एक सीन को लेकर काफी ट्रोल हुआ। दरअसल, इस सीन में स्वर्ण बनी संगीता घोष का दुपट्टा चलते पंखे में फंस जाता है। दुपट्टा फंसने से स्वर्ण की सांसें थमने लगती है। ऐसे में एंट्री होती है अजीत लांबा की, वह स्वर्ण को बचाने के लिए उनके दुपट्टे को दांत से काटने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वह चिल्लाकर किसी ओर को पंखा बंद करने के लिए कहते हैं। सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर खूब ट्रोल किया गया। अजीत लांबा की भूमिका निभाने वाले एक्टर अजय सिंह चौधरी को भी लपेटे में लिया गया। इस पर अजय सिंह ने कहा, मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसको लेकर मैं कहूंगा कि हम सभी अभिनेता के रूप में अपना काम ईमानदारी से करते हैं। हम निर्देशक, क्रिएटिव टीम और चैनल के निर्देशों के अनुसार एक्टिंग करते हैं। उन्होंने फैंस से अपील की, कि वे पूरे शो को सिर्फ एक सीन के आधार पर जज न करें। एक्टर ने आगे कहा, डेली सोप में समय की सीमा होती है। मैं केवल यह अपील करूंगा, कि सीन के आधार पर पूरे शो का जज न करें। यह शो बहुत अच्छा है। हमें दुनिया भर से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक्टर का कहना है कि शो के ऑन एयर होने के बाद से ही अजय के किरदार को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵