back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीका से दुष्प्रभाव के फैले भ्रम के प्रति जागरूकता को मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

– राज्यपाल बोलीं, टीका लगवाने के बावजूद संक्रमित मरीजों को नहीं हो रही दिक्कत लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना महामारी की तैयारियों की समीक्षा प्रदेश के सभी मेयर/अध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका परिषद के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम से किया। यहां मुख्यमंत्री ने पार्षदों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वर्चुअल संवाद से जुड़ी रहीं और प्रदेश का हाल जाना। इस मौके पर बासंतिक नवरात्रि के लिए प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी ने बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कोरोना महामारी के प्रति बचाव के लिए निर्देशित किया। वहीं, टीका के प्रति फैले भ्रम को खत्म करने को युद्ध स्तर पर जागरूकता के लिए अपील की। उन्होंने टीकाकरण, स्वच्छता, सेनेटाइजेशन को लेकर सभी से ब्यौरा मांगा। सभी निगमों, परिषदों ने मुख्यमंत्री से दावा किया कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई ठीक से चल रही है। एनएसएस व एनसीसी के स्वयंसेवकों को सेवा में लें योगी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा तीव्र व खतरनाक है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की लड़ाई नहीं है। यह आम नागरिक की भी लड़ाई है। हमें सबसे पहले स्वयं बचाव करते हुए अन्य के बचाव के लिए जुटना होगा। सभी को तय करना होगा कि प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने कहा कि नवरात्रि व रमजान में प्रोटोकॉल का पालन कराना होगा। भीड़-भाड़ पर काबू करने को निर्देश दिया। वहीं, एनएसएस व एनसीसी के स्वयंसेवकों को भी सेवा में लेने के लिए अपील की। बस स्टेशन पर एंटीजन जांच की हो व्यवस्था योगी ने कहा कि सेनेटाइजेशन, मास्क व ग्लब्स आदि के प्रयोग की कार्यवाही तेजी से करना होगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य बिमारियों से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन पर एंटीजन जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। योगी ने कहा कि उतने ही लोगों को केंद्र पर टीका लगाने के लिए बुलाना है, जिन्हें टीका लगना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना हारेगा। प्लानिंग से कोरोना को हराया जा सकता राज्यपाल आनंदीबेन ने उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले श्रमिकों का मुख्यमंत्री योगी ने ध्यान रखा। उनके दवाई, राशन की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सेवा करना हमारी परंपरा है। उन्होंने टेस्टिंग तेज गति करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लानिंग के साथ ही कार्य करके कोरोना को हराया जा सकता है। राज्यपाल ने मरीजों की शिकायत को नोट करके उनके समाधान को निर्देशित किया। स्वयं पालन करके दिखाएं कोरोना प्रोटोकॉल उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मुझे कोरोना नहीं होगा। लेकिन उन्हें समझाना होगा कि यदि हो जाएगा तो उनके परिवार को भी फैलेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का स्वयं पालन करके दिखाना होगा। तब जाकर परिणाम अच्छा मिलेगा। श्रीमती पटेल ने कहा कि अफवाह फैलाई गई है कि टीका लगवाने के बाद भी कोरोना हो रहा है। लेकिन कोई ये नहीं बता रहा है कि जिन्होंने टीका लगवा लिया है, संक्रमित होने के बावजूद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है। दोनों डोज लेने पर ही व्यक्ति होगा सुरक्षित इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कोविड मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावकारी हैं। उन्होंन कहा कि दोनों डोज लेने पर ही व्यक्ति सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीका उत्सव में जाकर टीका लगवा सकते हैं। अब तक 7576365 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। 1270343 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं, कुल 8846608 टीके डोज दी जा चुकी है। जनता में टीका से दुष्प्रभाव का भय वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल ने बताया कि सेनेटाइजेशन व जागरूकता का काम चल रहा है। टीका महोत्सव के लिए निगरानी समिति बनाई गई है। जनता में टीका से दुष्प्रभाव का भय है। मैंने टीका लगवाकर लोगों से अपील की कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि नगर निगम व जलकल विभाग की 141 टीमें सेनेटाइजेशन में जुटी है। 370 मोहल्लों के लिए निगरानी समितियां बनाई गई हैं। ये सभी टीमें कीट के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कोविड रोगी के लिए डोर टू डोर मिला जा रहा है। कूड़ा कलेक्शन गाइडलाइन को अपनाते हुए हो रहा है। सहारनपुर के महापौर संजीव ने बताया कि थर्मल स्कैनिंग का कार्य चल रहा है। देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अल्का ने बताया कि 25 वार्ड में निगरानी समितियां बनाई गई है। सभी से प्रतिदिन ब्यौरा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे पास दो सेनेटाइजेशन मशीनें हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...