नई दिल्ली, रफ्तार। बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। एक्ट्रेस बिग बॉस 15 से ही चर्चा में है शो के दौरान उन्होंने कई धुरंधर खिलाड़ियों को हराया है। तेजस्वी प्रकाश के लिए बिग बॉस का सफर एक टर्निंग पॉइंट रहा है। आज एक्ट्रेस 11 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है इस मौके पर उनके करियर से जुड़ी खास बातों पर जिक्र करेंगे।
मुंबई से पूरी की पढ़ाई
तेजस्वी प्रकाश भारतीय निवासी हैं लेकिन उनका जन्म 11 जून 1993 सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है। तेजस्वी प्रकाश के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरी की थी। तेजस्वी को एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग को छोड़कर एक्टिंग में अपना करियर बनाया।
इस सीरियल से किया था डेब्यू
तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी चैनल लाइव होकर से की थी जिसमें उनका सीरियल ‘2612’ प्रसारित हुआ करता था। इस टीवी सीरियल में लोगों को तेजस्वी प्रकाश की एक्टिंग काफी पसंद आई इसके बाद से वह लोकप्रिय हो गई।
‘खतरों के खिलाड़ी’ से बढ़ी फैन फॉलोइंग
साल 2013 में तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल संस्कार धरोहर में नजर आईं। इसके अलावा तेजस्वी को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘स्वरागिनी’ से फेम मिला इस सीरियल में उनका रागिनी का किरदार था। तेजस्वी ने साल 20217 में सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ में दिया सिंह के गिटार से लोगों का दिल जीता। इसके बाद से तेजस्वी प्रकाश को बड़े-बड़े शोज में देखा जाने लगा जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी’ उसके बाद से तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई।
म्यूजिक वीडियो में नजर आई तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश सिर्फ टीवी शो में ही नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस ने इंतजार, सुन जरा, ए मेरे दिल, कलाकार, फकीरा, मेरा पहला प्यार और दुआ है जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया है। तेजस्वी प्रकाश के करंट वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अभी ‘नागिन 6’ में नजर आ रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ
तेजस्वी प्रकाश के ड्रीम पार्टनर करण कुंद्रा उन्हें बिग बॉस के शो में मिले जिसके बाद लोगों को भी दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई। दोनों ही कपल शुरू से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन है उन्होंने कभी रिश्ते को छुपाने की कोशिश नही की है। शादी की खबरें भी है इस समय एक्ट्रेस नागिन 6 को लेकर बीजी हैं, इसलिए अभी तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





