नई दिल्ली, रफ्तार। कंगना रनौत के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है वही इस बार बॉलीवुड के कई सितारे ऐसा कह रहे हैं की महिला सीआईएसएफ जवान को सजा मिलनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद एक्ट्रेस मंडी की सांसद बन चुकी, इस दौरान मैं दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थी जहां यह पूरा हादसा हुआ। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली ने भी महिला जवान पर गुस्सा जाहिर किया था, अब बॉलीवुड के सितारे अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
शेखर सुमन की प्रतिक्रिया
शेखर सुमन से एक इवेंट के दौरान कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा कंगना के साथ तो क्या किसी के साथ नहीं होना चाहिए था, यह तरीका गैरकानूनी है महिला जवान ने जो किया उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। शेखर सुमन ने आगे बताते हुए कहा कि, मैं समझ सकता हूं कि उनके दिल में किसी तरह की नाराजगी थी लेकिन उनका यह तरीका बेहद गलत था।
अनुपम खेर की प्रतिक्रिया
अनुपम खेर ने इस मामले में कहा है कि, बहुत अफसोस की बात है कि एक महिला ने दूसरी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर इस तरह की हरकत करना बहुत गलत है इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अगर महिला जवान को किसी तरह की नाराजगी थी तो जाहिर करने के और भी कई तरीके थे ऐसा करना बहुत गलत है।
नाना पाटेकर की प्रतिक्रिया
न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने कंगना रानाउत को थप्पड़ मारने वाले मामले पर बातचीत की। एक्टर ने साफ तौर पर यह कहा कि, यह बहुत गलत तरीका था ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की प्रतिक्रिया
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से एक इवेंट के दौरान जब यह पूछा गया की कंगना रनौत के साथ इस तरह का वाक्य होने पर आपकी क्या राय है। तब एक्ट्रेस ने कहा, मैंने घटना की सारी वीडियोस फोटोस अच्छी है और बातें भी सुनी लेकिन जो कंगना के साथ हुआ वह बहुत गलत है। यह बहुत ही ज्यादा शौकीन है वायलेंस को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





