back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेश कैरेक्टर्स, नया प्लॉट और नई सिचुएशन के साथ आएगी फिल्म तारे जमीन पर, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन' को लेकर हाल ही में अपडेट शेयर की है। एक्‍टर ने इस फिल्म अनाउसमेंट पिछले साल 2023 में की थी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन’ को लेकर हाल ही में अपडेट शेयर की है। एक्‍टर ने इस फिल्म अनाउसमेंट पिछले साल 2023 में की थी। तब कहा जा रहा था कि यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘तारे जमीं पर’ का सीक्वल है। लेकिन अब आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि यह फिल्म फ्रेश कैरेक्टर्स, नया प्लॉट और नई सिचुएशन के साथ दर्शकों के सामने आएगी। 

जानें फिल्म सितारे जमीन पर कब होगी रिलीज



आमिर खान ने बताया कि यह एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है जिसमें मल्टीपल इंटेलिजेंस की चुनौतियों को दिखाया जाएगा। लोगों में कई तरह की मल्टीपल बुद्धि होती है, जिसे अक्सर पहचान नहीं मिलती। हम सबकी वीकनेस और मुश्किलें होती है, ऐसे गुण जो हमें सबसे यूनिक और मैजिकल बनाती है। उस थीम को सितारे जमीन पर में आगे बढ़ाया गया है। 

आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अगले साल रिलीज होने की उम्‍मीद है। इस फिल्म में सभी किरदार नये होंगे, नई परिस्थिति होगी और कथानक भी नया होगा। हालांकि, इसकी कहानी ‘तारे जमीन पर’ के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है लेकिन उसका सीक्‍वल नहीं है। इसके कैरेक्टर्स पिछले वाले से जुड़े नहीं है, इसलिए ये एक फ्रेश सेट होगा। तारे जमीन पर एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसे डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी है। 

आमिर ने बताया कि फिल्म अगले साल यानी 2025 के मिड में रिलीज हो सकती है। हम फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं। इसमें अभी भी कुछ काम की जरूरत है। इस महीने के अंत में पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। मूवी में आमिर के अलावा जेनेलिया देशमुख और दर्शील भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵