back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशी में नजर आएगी विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी

हैदराबाद, 19 मई (आईएएनएस)। सामंथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म खुशी को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी हो गया है। सामंथा ने खुशी का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर साझा किया। सामंथा ने लिखा, हम मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं। हम इस प्यार को इस क्रिसमस-न्यू ईयर में बड़े पर्दे पर लाएंगे। इस बीच, ये रहा हमारा टाइटल ट्रैक जो आपको पसंद आएगा। एक्ट्रेस ने संगीत निर्देशक हेशम अब्दुल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, द मैन ऑफ द मोमेंट, खुशी के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित खुशी में जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, वेनेला किशोर, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या भी हैं। फिल्म में म्यूजिक देने का काम हृदयम फेम हेशम अब्दुल वहाब ने किया है। 23 दिसंबर को यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। खुशी के बाद सामंथा विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म लिगर में नजर आएंगी। यह फिल्म रिलीजिंग के लिए तैयार है। विजय और सामंथा की जोड़ी इससे पहले महानती में नजर आ चुकी है। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵