back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में होगा खास डांस, पारंपरिक फंक्शन में होगा मॉर्डन टच

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी काफी लग्जरियस तरीके से हो रही है। अंबानी परिवार में फ्लैश मॉब स्टाइल डांस की तैयारी चल रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में जामनगर का नजारा बदल दिया गया। दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्रैंड क्रूज पार्टी की गई। अब अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को है जो एकदम ग्रैंड लेवल पर होने वाली है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट शादी की शादी लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें अंबानी परिवार फ्लैश मॉब स्टाइल डांस की तैयारियों में लगा हुआ है।

कपल की शादी में खास सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में एक खास सेलिब्रेशन किया जा रहा है। बता दें कि, फ्लैश मॉब स्टाइल डांस आयोजित किया गया है, जिसमें एक बड़ा डांस ग्रुप होगा। अंबानी परिवार में फ्लैश मॉब स्टाइल डांस का आयोजन शुभ आशीर्वाद सेरेमनी के दिन किया है। इस दौरान फ्लैश मॉब स्टाइल में पूरे 60 डांसर परफॉर्म करेंगे। यह पूरा आयोजन परंपरा और मॉडर्निटी से भरा होगा जो पहली बार देखने को मिलेगा।

खास फ्लैश मॉब स्टाइल डांस

अंबानी परिवार ने अपने पारंपरिक सेलिब्रेशन को मॉडर्न टच देने के लिए इस खास फ्लैश मॉब स्टाइल डांस को ऑर्गेनाइज किया है। बता दें कि, यह पूरा डांस ग्रुप एक श्लोक पर परफॉर्म करेगा, जिसकी कोरियोग्राफी करने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को इनवाइट किया गया है। कोरियोग्राफर को इस सेलिब्रेशन में 60 डांसर को उनके टैलेंट और अच्छी केमेस्ट्री बनाने के लिए इनवाइट किया गया है।

कब होगी दोनों कपल की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली है। ग्रैंड वेडिंग मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में होगी। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेलिब्रेशन होगा और 14 जुलाई को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन सेलिब्रेट किया जाएगा। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत के दिग्गज शामिल होंगे। इतना ही नहीं, कई इंटरनेशनल स्टार्स भी ग्रैंड वेडिंग में अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Mukesh Ambani: हर दिन 1 लाख रुपये दान के बाद भी मुकेश अंबानी की दौलत पर नहीं पड़ेगा कोई असर, ये है वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के अरबपतियों की रैंकिंग एक बार फिर चर्चा में है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵