back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर रिलीज, IFS अफसर सुहाना के रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज हो गया है, फिल्म में एक्ट्रेस एक भारतीय वन सेवा अधिकारी (आईएफएस) की भूमिका में नजर आएंगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जान्हवी कपूर एक दमदार रोल में दर्शकों से रूबरू होने को तैयार हैं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म का नाम ‘उलझ’ है और हाल ही में फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हुआने है।टीजर के रिलीज होते ही बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगा कर अपना प्यार जताया है।फिल्म के टीजर के साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

IFS अफसर के किरदार में नजर आएगी एक्ट्रेस

फिल्म ‘उलझ’ में जान्हवी कपूर एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी (IFS) की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है और एक युवा राजनयिक सुहाना यानि जाहन्वी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म ‘उलझ’ में सुहाना देश और अपने खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम करती नजर आएंगी। साथ ही गद्दारी, धोखे और वफादारी के जाल के बीच अपने वतन के लिए देशभक्ति साबित करने में लगी हैं। लेकिन इस चक्कर में वह बुरी तरह फंस जाती हैं। जाहन्वी की इस फिल्म के टिजर को बोनी कपूर ने अपने इस्टग्राम स्टोरी पर लगाकर अपना प्यार जताया है। हालांकि एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया हैं।

फिल्म का टीजर

जान्हवी की आने वाली फिल्म का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। जो आप के मन में देशभक्ति की भावना को और भी तेज कर देगा। टीजर की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा’ गाने के म्यूजिक से होती है। इसके बाद जान्हवी के एक डायलॉग ने सबका ध्यान खींचा है। आवाज आती है-सुहाना, आपको क्या लगता है कि आपने जो भी किया अपने वतन के लिए किया? गद्दारी, वफादारी,ये सब अल्फाज हैं सुहाना, जिनमें सिर्फ हम जैसे लोग उलझते हैं। ये नेशंस, ऑर्डर ये रेत में खींची गई लकीरें हैं। इनकी कोई कीमत नहीं है। जिसका जवाब देते हुए जाहन्वी कहती हैं गद्दारी की कीमत चुकाई जा सकती है जान देकर या जान लेकर ”

5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ‘उलझ’

पिछले साल से ही जान्हवी कपूर ‘उलझ’ की शूटिंग के बारे में अपडेट देती रही हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। अब उनकी फिल्म ‘उलझ’ की रिलीज डेट टीजर के साथ सामने आ गई है। फिल्म ‘उलझ’ में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुधांशु सरिया ने संभाली है। फिल्म ‘उलझ’ 5 जुलाई को रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵