back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mrunal Thakur ने ऐसे तय किया टीवी से बॉलीवुड तक का सफर, एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें

फिल्म जर्सी से सबकी नजरों में आईं मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बन चुकी है, अपने अभिनय और काबिलियत के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली मृणाल फिल्म जर्सी से सबकी नजरों में आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा हैं। अपने दमदार अभिनय और काबिलियत के बल पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली मृणाल 1 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली मृणाल के लिए ये सफर आसान नहीं रहा सिनेमा की दुनिया में खुद को स्थापित करने लगातार अपने काम पर फोकस करती रहीं तो चलिए आज जानते है एक्ट्रेस से जुड़े निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में कुछ अनसुने पहलू के बारे में। 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ, मृणाल ने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। इनके पिता उदय सिंह बी ठाकुर एक बैंक कर्मचारी हैं, इसके अलावा एक्ट्रेस के दो भाई बहन भी हैं।

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

साल 2012 में पहले सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां.. से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली मृणाल ठाकुर ने कई सीरियल्स में काम किया । लेकिन सीरियल कुमकमु भाग्य में बुलबुल के किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरियल के बाद से वह बुलबुल के नाम से घर घर पहचानी गई । छोटे पर्दे पर सीरियल में काम करने के साथ ही मृणाल ने मराठी सीरियल्स में भी काम किया । इसके अलावा साल 2016 में एक्ट्रेस ने शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ नच बलिए में भी हिस्सा लिया। 

मुश्किलों भरा रहा अभिनय की दुनिया का सफर

बता दे, हर नए स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह ही मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि, शुरुआत में जब वह नई थी तो, उनके साथ अलग तरीके से बर्ताव किया जाता था, जिसके बाद कई बार वे शुटिंग से घर लौटकर रोने लगती थीं, जिसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि आज से 10 साल बाद की जिंदगी देखो लोग तुमसे इंस्पायर होंगे। तुम्हें देखेंगे और कहेंगे कि अगर ये कर सकती है तो मैं भी कर सकती हूं। इस तरह से मृणाल फिर आगे बढ़ती गईं।

इस फिल्म से की इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत

मृणाल ठाकुर के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब साल 2018 में उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म लव सोनिया’ से इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत की। इसमें एक्ट्रेस ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अपनी बहन की तलाश में शहर आती है और वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दी जाती है। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को सभी से खूब सराहना मिली थी।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मृणाल ठाकुर

साल 2019 में सुपर 30 और बाटला हाउस में काम कर मृणाल ठाकुर ने घोस्ट स्टोरी में भी काम किया, वही साल 2021 में उनकी फिल्म तूफान फिर शाहिद कपूर संग फिल्म जर्सी में मुख्य भूमिका में नजर आई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाई लेकिन मृणाल ने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के साथ समीक्षकों की भी तारीफ बटोरी। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में होती है। 

सीता रामम से बदली मृणाल की किस्मत  

 

अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड के बाद मृणाल ठाकुर ने कई साउथ फिल्मों में भी काम कर अपना नाम शुमार किया है। साल 2022 में आई मृणाल की सीता रामम ने फैंस का दिल जीत लिया, इस लव स्टोरी बेस्ड फिल्म से उनकी हर तरफ चर्चा हुई। इसके बाद मृणाल गुमराह, लस्ट स्टोरीज 2, आंख मिचौली, है नन्ना, पीपा, द फैमिली स्टार और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्में कर चुकी है। अब मृणाल ठाकुर को सन ऑफ सरदार 2 में देखा जाएगा। जो 1 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, रवि किशन, नीरू बाजवा जैसे स्टार्स भी है। फिलहाल, मृणाल के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स है जिनमें ”जवानी तो इश्क होना है, ‘तुम हो तो’, ‘पूरा मेरी जान’ और AA22xA6 में दिखने वाली हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस समय अपनी नई फिल्म 'डकैत' (Dacoit) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵