back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेलेंटाइन डे पर स्‍पेशल रहेगा शुक्रवार, बड़े पर्दे से लेकर OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट डोज

OTT पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। वेलेंटाइन डे पर रिलीजिंग होने से दर्शकों से खास रिस्‍पांस मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के लिहाज से इस बार का शुक्रवार खास रहने वाला है। क्‍योंकि इस दिन 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पड़ रहा है। ऐसे में बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। वेलेंटाइन डे पर रिलीजिंग होने से दर्शकों से खास रिस्‍पांस मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। जानिए कौन सी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो इस रिलीज हो रही हैं- 

मोस्‍ट अवेटेड मूवी छावा

इस फ्राइडे यानि कल 14 फरवरी को मोस्‍ट अवेटेड फ‍िल्‍म छावा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों छाप लिए हैं। अभिनेता विक्की कौशल की इस मूवी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मैडॉक्स फिल्म्स बैनर तले ये फिल्म इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। छावा एक ड्रामा पीरियड मूवी है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है। विक्की के अलावा इस मूवी में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

एक्शन थ्रिलर मलयालम फिल्म मारको

फैंस लंबे समय से उन्नी मुकुंदन की एक्शन थ्रिलर मलयालम फिल्म मारको का ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। इस फ‍िल्‍म को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म सोनी लिव पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अगर आपने अभी तक मारको को नहीं देखा तो इस फ्राइडे इसे घर बैठे ही देख सकते हैं। 

कोरियन ड्रामा आई एम मैरिड बट

कोरियन ड्रामा के शौकिनों के लिए वैलेंटाइड डे स्‍पेशल होने वाला है। क्‍योंकि 14 फरवरी को ही रोमांटिक वेब सीरीज प्यार टेस्टिंग स्‍ट्रीम होने जा रही है। इसे फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस वेब सीरीज में अभिनेता सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर लीड रोल में हैं। लोगों की शादीशुदा जिंदगी में किस तरह के उतार चढ़ाव आते जाते हैं, इसकी झलक इस मूवी में देखने को मिलेगी।

मोस्ट अवेटेड मूवी धूम धाम

मोस्ट अवेटेड मूवी धूम धाम को भी इसी फ्राइडे यानी 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी हुई है। अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 

रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर नखरेवाली

रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म नखरेवाली भी कल बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन रांझणा और अतरंगी रे जैसी शानदार मूवीज बनाने वाले फिल्म निर्देशक ने किया है। इस रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर मूवी में न्यू कमर्स अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों का जलवा बरकरार है। लेकिन अगर आपको सिनेमा घर जाने का समय नहीं मिल पा...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵