back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से बहरी और गूंगी लड़की ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से गुरुवार को एक मूक बधिर लड़की ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए छलांग लगा दी। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 से मेट्रो स्टेशन की दीवार-सह-छत पर चढ़ गई। सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। लड़की के स्टेशन से नीचे कूदते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसके नीचे कूदने से पहले सुरक्षाकर्मी उसे शांत करने के प्रयास करते भी दिख रहे हैं। लड़की को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि वह बयान देने की हालत में नहीं है और उसकी हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की बहरी और गूंगी है। उसके माता-पिता भी बहरे हैं। उन्हें सूचित किया गया है। उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर और हाथ में फ्रैक्च र है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो की ओर हुई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने यह चरम कदम क्यों उठाया। मामले में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵