नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम को चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले ने सियासी हलचल भी पैदा कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
रायबरेली में हत्या के बाद मृतक हरिओम की पत्नी पिंकी ने मीडिया से कहा कि उनके पति को बेरहमी से मारा गया। उन्होंने दोषियों को वैसी ही सजा देने की मांग की और सरकार से न्याय और मदद की गुहार लगाई।
मृतक हरिओम वाल्मीकि के पिता ने कहा कि उनके बेटे को हत्या कर दिया गया और उन्हें यह सूचना 2 अक्टूबर को मिली। उन्होंने दोषियों को मौत की सजा और उनके घरों को बुलडोजर से गिराने की मांग की। परिवार ने सरकार से त्वरित कार्रवाई और न्याय की भी गुहार लगाई।
सपा सांसद का BJP पर तीखा प्रहार
इस मामले में समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद से दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम रही है।
सपा सांसद ने कहा कि, राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है और जंगल राज कायम है। मृतक हरिओम की पत्नी और परिवार ने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यूपी में कानून का राज खत्म
सांसद ने आरोप लगाया कि, केंद्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी सत्ता में आने के बाद से कानून का राज खत्म हो गया है और जंगल राज कायम है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार और हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस व कानून इन घटनाओं को रोकने में असमर्थ हैं।
अब तक 5 की गिरफ्तारी, तलाशी जारी
बता दें कि, मामले में यूपी पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वही, ASP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, चोरी के शक में एक युवक की हत्या के मामले में FIR दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेजा गया। बाकी आरोपियों को धर-पकड़ के लिए तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।





