नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और चार्मिंग एक्टर हैं। एक्टर ने अपने इतने लंबे करियर में 15 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्म डांस, एक्शन और कॉमेडी पर आधारित क्यों ना हो उन्होंने खुद को साबित किया है। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर के बारे में जानेंगे।
वरुण धवन की पढ़ाई लिखाई
यह तो सभी जानते हैं कि वरुण धवन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं लेकिन उनके पिता डेविड धवन ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से इनकार कर दिया था। पिता यह चाहते थे कि बेटा खुद अपने पैरों पर खड़ा हो। बता दें कि, वरुण धवन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नॉटिंगम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
सड़कों पर बांटते थे पैम्फलेट
एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया था की पढ़ाई के साथ वह नाइट क्लब में लीफलेट डिस्ट्रीब्यूटर का काम भी करते थे। वह सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक जाकर नाइट क्लब के पैम्फलेट बांटते थे। यह काम वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए करते थे।
एक्टर ने इस फिल्म से किया डेब्यू
वरुण धवन को बचपन से ही रेसलिंग का शौक था और वह भी एक रेसलर बनना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने पिता की तरह कला का रास्ता चुना और एक्टर बन गए। एक्टर की पहली डेब्यू फिल्म ‘माय नेम इस खान’ थी जिसमें वह करण जौहर के असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में डेब्यू किया।
वरुण धवन की प्रमुख फिल्में
वरुण धवन बॉलीवुड में अभी तक कई फिल्में कर चुके हैं। इस लिस्ट में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, ABCD 2, दिलवाले, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2, मैं तेरा हीरो, कलंक, भेड़िया, बेबी जॉन, ढिशूम, धागा, जुग जुग जियो जैसी फ़िल्में शामिल है।
वरुण धवन की पर्सनल लाइफ
एक्टर वरुण धवन की पर्सनल लाइफ काफी मजेदार है। एक्टर ने अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की है। शादी के बाद साल 2024 में कपल ने नन्ही परी लारा का स्वागत किया था। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लैंग्वेज से दूर रखते हैं।
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
वरुण धवन के खाते में साल 2025 और 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। एक्टर की नई फिल्में और सीक्वल में काम करने वाले हैं। वरुण धवन के नए प्रोजेक्ट में बॉर्डर 2, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, भेड़िया 2 और है जवानी तो इश्क होना है जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल है।




