back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : शाहदरा यौन शोषण मामले में और 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शहर के शाहदरा इलाके में 20 वर्षीय एक महिला का भीषण यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में चार नई गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बुधवार को चार महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी पहचान कोमल (25), रेखा (36), गुड़िया (21) और रीना (32) के रूप में की गई है। ये सभी कस्तूरबा नगर की रहने वाली हैं। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को स्तब्ध कर देने वाल यह घटना 26 जनवरी को हुई। पीड़ित महिला पर कथित तौर पर महिलाओं सहित कई लोगों के समूह ने हमला किया। उन्होंने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और चप्पलों की माला पहनाकर शाहदरा इलाके की सड़कों पर घुमाया। अत्यधिक अपमान के अलावा, तीन नाबालिग लड़कों ने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर.एस. सुंदरम ने पहले आईएएनएस को बताया था कि अपराध की तुरंत और उचित जांच के लिए एसीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। घटना के तुरंत बाद, पीड़ित महिला को काले चेहरे के साथ सड़कों पर परेड कराने और पृष्ठभूमि में जयकारे लगाने वाली भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग को मामले का संज्ञान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले दिन में, आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शाहदरा डीसीपी को समन जारी कर दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के लिए तत्काल सुरक्षा की मांग की। आयोग ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा नहीं दिया है। स्वाति ने कहा, इसके अलावा, पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी आयोग द्वारा मांगे गए थे, जो अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने पीड़िता से मुलाकात की, जिसने आरोपी व्यक्तियों की कथित आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अपने जीवन के लिए भय व्यक्त किया है। उसकी छोटी बहन को भी परेशान किया गया और मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस को पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत रिपोर्ट के साथ आयोग के समक्ष पेश होने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵