back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vikrant Massey Retirement: इन किरदारों से एक्टर ने मनवाया है अपनी एक्टिंग का लोहा, नहीं देखा तो अब देख लें

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में शामिल विक्रांत मैसी अब बतौर एक्टर इंडस्ट्री में नजर नहीं आएंगे। इस संबंध में उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में शामिल विक्रांत मैसी अब बतौर एक्टर इंडस्ट्री में नजर नहीं आएंगे। इस संबंध में उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक विक्रांत का 17 साल का एक्टिंग करियर कैसा रहा। इस सफर के दौरान उन्‍होंने अलग-अलग किरदार निभाते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। 

छोटे पर्दे से की थी अभिनय की शुरुआत 



जानकारी के अनुसार विक्रांत मैसी का जन्म से ही मायानगरी से नाता रहा है। उनका जन्‍म 3 अप्रैल को मुंबई में ही हुआ था। हालांकि अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं रहा और उनको काफी संघर्ष भी करना पड़ा। वर्ष 2007 में विक्रांत ने टीवी शो धूम मचाओ धूम से अपनी एक्टिंग का सफर शुरू किया था। उन्होंने बालिका वधू जैसे कई हिट टीवी शोज भी किए। 

बूल पंडित का उनका किरदार कोई नहीं भूल सकता। 



टीवी सीरियल्स के बाद विक्रांत मैसी ने फिल्मी दुनिया में एंट्री करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। इन फिल्मों के जरिए विक्रांत मैसी ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपने किरदार की छाप भी छोड़ी। इससे इस बात का अंदाजा लगा कि उनमें एक्टिंग का हुनर कूट-कूट कर भरा है। वहीं ओटीटी पर भी बतौर अभिनेता विक्रांत मैसी का राज रहा है और प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर में बबूल पंडित का उनका किरदार कोई नहीं भूल सकता। 

एक बच्चे के पिता हैं विक्रांत मैसी 



सुपरस्टार विक्रांत मैसी की शादी शीतल ठाकुर से हुई है। वे एक प्‍यार बच्‍चे के माता-पिता हैं। वहीं मैसी के परिवार में उनके माता-पिता जॉनी मैसी और मीना मैसी भी हैं। कुछ समय पहले उनके भाई मोहसिन मैसी अपने धर्म बदलने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। 

इन टीवी शोज में किया अभिनय-



धूम मचाओ धूम

धर्मवीर

बालिका वधू

झलक दिखला जा

कबूल है

ये आशिकी है

ओटीटी पर भी जमाई धाक – 

मिर्जापुर (वेब सीरीज)

ब्रोकन हार्ट बट ब्यूटीफुल (वेब सीरीज)

गैसलाइट (फिल्म)

हसीन दिलरुबा (फिल्म)

क्रिमनल जस्टिस (वेब सीरीज)

मेड इन हेवन (वेब सीरीज)

सेक्टर 36 (फिल्म)

फिर आई हसीन दिलरुबा (फिल्म)

इन फिल्मों में दिखाया एक्टिंग का हुनर- 

लुटेरा

दिल धड़कने दो

हाफ गर्लफ्रेंड 

छपाक

गिन्नी वेड्स सन्नी

12th फेल

द साबरमती रिपोर्ट

अगले साल रिलीज होंगी एक्टर की आखिरी दो फिल्में

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵