back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम ? जिससे दीपिका पादुकोण होंगी सम्‍मानित

दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड 'वॉक ऑफ फेम 2026' के लिए चुना गया है। इसी के साथ ये सम्मान पाने वाली दीपिका पहली इंडियन सेलेब्रिटी बन जाएंगी। जानें क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का सिनेमा जगत में अलग नाम है। एक्‍ट्रेस पिछले काफी समय से वर्किंग आवर्स को लेकर सुर्खियों में थी, लेकिन इस बार दीपिका ने अपना जलवा बिखर दिया है। एक्‍ट्रेस ने इतिहास रच देश का नाम रोशन किया है। दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम 2026’ के लिए चुना गया है। इसी के साथ ये सम्मान पाने वाली दीपिका पहली इंडियन सेलेब्रिटी बन जाएंगी। जानें क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान?

View this post on Instagram

दीपिका ने रचा इतिहास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के लिए बिलबोर्ड ने नए नामों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। इस लिस्‍ट में जुड़़कर दीपिका ने इतिहास रच दिया है। क्योंकि वे पहली इंडियन सेलेब्रिटी हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है। उन्हें अगले साल 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा, इसका अनाउंसमेंट 3 जुलाई को कर दिया गया है। 

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम ?’

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है। 15 ब्लॉक की इस जगह में अभी तक 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं जिसमें एक्टर्स, सिगंर्स, डायरेक्टरस, फिल्ममेकर्स के नाम शामिल हैं। इस फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन पर हर साल सैकड़ो लोग घूमने के लिए आते हैं। अब इसमें दीपिका का नाम भी शामिल हो गया है जिन पर भारत को गर्व है।

दीपिका 2018 में भी मिला था सम्मान 

अभिनेत्री दीपिका को एक ट्रेंड सेट करने वाली एक्ट्रेस माना जाता आया हैं। साल 2018 में दीपिका का नाम टाइम मैगजीन की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल था। और अब उनका नाम एक और बड़ी लिस्ट में आ गया है। 

बता दें कि, अभिनेत्री दीपिका की अपकमिंग फिल्म अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली द्वारा निर्देशित AA22xA6 है जिसका टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है लेकिन ऑफिशियली इसमें दीपिका की एंट्री हो चुकी है। दीपिका का अनाउंसमेंट वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया था जिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵