back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC T20 Rankings: टी20 में भारत का दबदबा! ICC रैंकिंग में चमके भारतीय खिलाड़ी, जानें टॉप-5 की पूरी लिस्ट

आईसीसी टी10 रैंकिंग जारी हो गई है जिसमें फिलहाल भारतीय खिलाडि़यों का दबदबा कायम है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टी20 रैंकिंग की शीर्ष दो टीमें, भारत और ऑस्ट्रेलिया, 29 अक्टूबर से 5 मैचों की सीरीज में भिड़ेंगी। इसी समय, मंगलवार से पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 श्रृंखला की शुरुआत होगी, जो टी20 फैंस के लिए रोमांचक मुकाबलों की पेशकश करेगी।

इस सीरीज के बाद ICC रैंकिंग में बड़े बदलाव की संभावना है। फिलहाल पहले नंबर पर बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर की सूची इस प्रकार है। साथ ही, हर केटेगरी में टॉप-5 खिलाड़ियों की जानकारी भी उपलब्ध है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोचक है।

जानिए टी20 की टॉप-5 टीमें

अब टी20 में टॉप पांच टीमों की बात करें शीर्ष पर टीम इंडिया ने कब्‍जा जमाया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। भारत ने 64 मैचों में 272 रेटिंग और 17,396 पॉइंट्स हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया 268 रेटिंग और 10,434 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

1- भारत (272 रेटिंग)

2- ऑस्ट्रेलिया- (268 रेटिंग)

3- इंग्लैंड- (258 रेटिंग)

4- न्यूजीलैंड- (250 रेटिंग)

5- साउथ अफ्रीका- (241 रेटिंग)

कौन है टी20 में नंबर वन बल्लेबाज?

टी20 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष बल्लेबाज हैं, जिनके 926 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड सबसे ऊपर हैं और 743 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों, अभिषेक और ट्रेविस हेड, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हैं।

ICC रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाज-

1- अभिषेक शर्मा (भारत)- 926

2- फिल साल्ट (इंग्लैंड)- 857

3- तिलक वर्मा (भारत)- 819

4- पथुम निसंका (श्रीलंका)- 779

5- जोस बटलर (इंग्लैंड)- 775

कौन है टी20 में नंबर वन गेंदबाज?

टी20 दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज का खिताब अब भारत के स्पिन मास्टर वरुण चक्रवर्ती के नाम है! एशिया कप 2025 में धमाका करते हुए 803 रेटिंग पॉइंट्स के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में एडम जम्पा सबसे आगे हैं, लेकिन 691 रेटिंग के साथ वह केवल पांचवें नंबर पर हैं।

ICC रैंकिंग में टॉप-5 टी20 गेंदबाज-

1- वरुण कक्रवर्ती (भारत)- 803

2- अकील होसेन (वेस्टइंडीज)- 699

3- आदिल राशिद (इंग्लैंड)- 696

4- रशीद खान (अफगानिस्तान)- 693

5- एडम जम्पा (अफगानिस्तान)- 691

कौन है टी20 में नंबर वन ऑलराउंडर?

टी20 ऑलराउंडर्स में पाकिस्तान के सैम अयूब ने शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। भारत के हार्दिक पंड्या 233 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में नहीं खेलेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी का नाम टॉप-10 में भी शामिल नहीं है।

ICC रैंकिंग में टॉप-5 टी20 ऑलराउंडर-

1- सैम अयूब (पाकिस्तान)- 241

2- हार्दिक पंड्या (भारत)- 233

3- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 223

4- दीपेंद्र सिंह (नेपाल)- 202

5- सिकंदर राजा (जिम्बाब्वे)- 198

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...