back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC रैंकिंग अपडेट: कुलदीप यादव की लंबी छलांग, जायसवाल की टॉप-5 में एंट्री, भारतीय प्‍लेयर्स को फायदा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के युवा और तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल को भी फायदा हुआ।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को मिला मिला-जुला परिणाम देखने को मिला है। हाल ही में दो टेस्‍ट मैच में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराने के बावजूद टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हैं, जिनके 882 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद, टॉप-10 में केवल बुमराह ही भारतीय गेंदबाज हैं। मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर बने हुए हैं।

दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बुमराह टॉप पर

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हैं, जिनके 882 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, टॉप-10 में केवल बुमराह ही भारतीय हैं। मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर हैं।

कुलदीप यादव ने लगाई लंबी छलांग

कुलदीप यादव को टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उन्होंने 7 स्थान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर स्थान बनाया, साथ ही हालिया टेस्ट सीरीज में 12 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन भी 2 स्थान ऊपर होकर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय टीम के खिलाडि़यो की बात करे तो टेस्ट रैंकिंग में भारत के टॉप-5 गेंदबाज शामिल है। जिसमें पहला नाम- जसप्रीत बुमराह (1), मोहम्मद सिराज (12), कुलदीप यादव (14), रवींद्र जडेजा (18) और वाशिंगटन सुंदर (51) शामिल हैं।

बैटिंग में जायसवाल को फायदा

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में 2 स्थान की बढ़त के साथ नंबर-5 पर पहुंच गए हैं। चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे ऋषभ पंत आठवें स्थान पर टिके हैं। शुभमन गिल 96 के औसत से 192 रन बनाकर 13वें और केएल राहुल 2 स्थान की बढ़त के साथ 33वें नंबर पर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...