back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Ramayana में KGF स्टार Yash नहीं निभाएंगे रावण का किरदार, ठुकराया 150 करोड़ का ऑफर!

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया था। अब फिल्म में रावण का किरदार निभाने को लेकर नया अपडेट आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फिल्म को लेकर आए दिन कोई-न-कोई अपडेट सामने आती है। फिल्म में रावण का किरदार निभाने को लेकर नई अपडेट आया है। केजीएफ’ स्टार यश ने फिल्म में रावण का किरदार निभाने से मना कर दिया है।

बतौर प्रोड्यूसर जुड़े यश

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार यश निभाने वाले थे, लेकिन अब खबरों की मानें तो यश ने रावण के रोल को करने से इनकार कर दिया है। एक्टर इस रोल के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। अब इस रोल को ठुकराने के बाद उनके हाथ से इतनी बड़ी रकम भी गई। हालांकि, यश फिल्म में प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, लेकिन इस बात पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट को लेकर काफी पहले ही खुलासा हो गया की इस फिल्म में रणबीर कपूर फिल्म में श्रीराम, तो सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कुछ और कैरेक्टर्स के लिए एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस फिल्म में रावण के किरदार को प्ले करने के लिए ‘केजीएफ’ स्टार यश का नाम सामने आया है। जबकि, कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता का नाम। फैंस भी रणबीर को भगवान राम, साईं पल्लवी को सीता और यश को रावण देखने के लिए एक्साइटेड है। यश के रावण का किरदार न निभाने से फैंस काफी नाराज हो सकते हैं।

कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणबीर

फिल्म ‘रामयण’ में राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर अपनी पूरा 100 %दे रहे है। सोशल मीडिया पर कड़ी एक्सरसाइज और वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने भी आए हैं। उनके ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर की बेटी राहा भी नजर आ रही हैं।ट्रेनर के इस वीडियो में रणबीर बेहद कड़ी ट्रेनिंग से गुजर रहे हैं। रणबीर कार्टव्हील, वेट लिफ्टिंग, जॉगिंग, कोर एक्सरसाइज और स्विमिंग करते नजर आ रहे हैं। ट्रेनर ने इस वीडियो के कैप्शन में बताया है कि वह इस ट्रेनिंग के लिए रणबीर के साथ ग्रामीण इलाकों में गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

राम के रोल से मिली पहचान, लेकिन करियर पर पड़ा भारी असर – अरुण गोविल की अनकही कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 1987 में जब दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण शुरू हुई, तब पूरा देश भक्ति में डूब गया। सड़कों पर...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...