back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

YouTuber जारा डार ने PhD छोड़कर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनने का लिया फैसला, बताया अब तक कितने करोड़ कमाए

यूट्यूबर ज़ारा डार ने पीएचडी छोड़कर फुल-टाइम एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो में जारा ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर ज़ारा डार रातों रात फेमस बन गईं, जब उनका एक वीडियो एक्स पर वायरल हुआ। जिसमें वे बता रही हैं कि उन्होंने पीएचडी छोड़कर फुल-टाइम एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनने का फैसला लिया है। जारा ने यह भी बताया कि इस काम से उन्‍हें करीब एक मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। इस वीडियो को सेंसई क्रैकेन ज़ीरो नामक एक एक्स उपयोगकर्ता ने शेयर किया है। जिसके बाद एक्‍स पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी है। इस वीडियो को करीब 12 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

अमेरिका की रहने वाली जारा के यूट्यूब चैनल पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। पहले उनके वीडियो मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क जैसे टेक्निकल टॉपिक्स पर होते थे। लेकिन अब उन्होंने PhD के साथ-साथ अकादमिक करियर को भी अलविदा कह दिया है। 12 दिसंबर को जारा अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो अपलोड करती हैं। जिसका टाइटल है- “PhD dropout to OnlyFans model”। इस वीडियो में जारा अपने अकादमिक कैरियर को छोड़ने के फैसले पर बात करती हैं। जारा कहती हैं कि उनके लिए ये आसान नहीं था, लेकिन उन्हें इसका अब कोई अफसोस नहीं है।

जारा ने कही ये बात


जारा डार ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ओनलीफैंस के लिए फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने का फैसला क्यों लिया। डार ने कहा “मेरी पीएचडी इंजीनियरिंग में थी। पीएचडी छोड़ना मेरा फैसला था। अगर आप सभी कारण जानना चाहते हैं तो कृपया पूरा वीडियो देखें। डार ने स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तानी नहीं हैं। मैं अमेरिकी हूं, जन्म और पालन-पोषण मिक्सड बैकग्राउंड के साथ हुआ है। जारा ने बताया कि वह प्रोफेसर बनकर छात्रों को गाइड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें समझ आया कि यह लाइफस्टाइल शायद उनके लिए सही नहीं है। जारा का कहना है जिन लोगों की लाइफस्टाइल को मैं पसंद करती थी, वो किसी और के विजन पर काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत किसी और को अमीर और फेमस बना रही है, जबकि वो खुद बैकग्राउंड में रह जाते हैं। उन्हें कभी वो पहचान नहीं मिलती जिसके वे हकदार हैं। 

1 मिलियन डॉलर कमाए

जारा का कहना है कि वो ऐसी जिदंगी नहीं जीना चाहतीं, जिसमें हमेशा नौकरी जाने का डर हो, सैलरी के हिसाब से बजट बनाना पड़े, और हमेशा किराए के घर में रहना पड़े। जारा ने बताया कि PhD के दौरान उन्होंने OnlyFans पर कॉन्टेंट बनाना शुरू किया था। ये उनके लिए ‘साइड प्रोजेक्ट’ था, लेकिन इससे उन्होंने एक मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) कमा लिए। इस पैसे से उन्होंने अपने परिवार का घर का लोन चुकाया और अपने लिए कार भी खरीदी। 

“खुद का घर खरीदने की बना रही हूं योजना”


जारा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने कभी स्टूडेंट लोन नहीं लिया। अब मेरा अपना इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो है और मैं अपना खुद का घर खरीदने की योजना बना रही हूं। जारा का कहना है कि अब वो उन टॉपिक्स पर फोकस कर सकती हैं, जो उन्हें सच में दिलचस्प लगते हैं, न कि वो जो फंडिंग एजेंसियों को। उनका कहना है कि ज्यादातर प्रोफेसर्स अमेरिका में एक लाख डॉलर (85 लाख से ज्यादा) सालाना कमाते हैं और अपना ज्यादातर वक्त ग्रांट प्रपोजल लिखने में लगा देते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

यूट्यूबर शादाब जकाती की बढ़ीं मुश्किलें, महिला के आरोपों के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...