नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म पुष्पा 2 का फैंस पर सभी से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस बात की ऑफिशल जानकारी दी है अब यह फिल्म 15 अगस्त 2024 की जगह 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। अब फैंस को अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
क्यों बदली गई रिलीज डेट
पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के साथ यह भी बताया है की डेट में यह बदलाव क्यों किया गया है। मेकर्स ने बताया है कि, फिल्म क्वालिटी कंप्रोमाइज के बिना एक अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दे इस तरह से फिल्म के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। फिल्म पुष्पा 2 को टॉप चार्ट पर ही देखा गया है यह फिल्म लगातार पापुलैरिटी बटोर रही है इसका टीचर और सोंग्स व्यूज भी मिलियन के पार हो रहे हैं।
सुपरहिट रहे हैं पुष्पा 2 के गाने
पुष्पा 2 के सोंग्स की बात करें तो ‘पुष्पा पुष्पा’ टाइटल सॉन्ग और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर सुपरहिट रहा है और मिलियन के पार व्यूज गए हैं। फिल्म पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने सोच विचार करके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




