back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनश्री वर्मा के बयान पर युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- मिलियन फीलिंग्‍स, लेकिन बयां करने के लिए…

हाल ही में एक्‍टर और कोरियोग्राफर धनश्री ने एक पॉडकास्ट में बताया कि तलाक के समय वह कितनी भावुक थीं। ओर तलाक के दौरान चहल की विवादित टी-शर्ट को लेकर भी बयान दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्‍स वाइफ धनश्री वर्मा अपने तलाक और प्रतिक्रिया के चलते सुर्खियों में रहे है। हालांकि, इस लंबे वक्‍त के बाद कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। चहल ने 2020 में धनश्री से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच यह रिश्‍ता ज्‍यादा दिन तक चला नहीं ओर फिर इस साल मार्च में तलाक हो गया। तलाक के बाद पहली बार क्रिकेटर की ‘एक्स वाइफ’ धनश्री ने इस मामले में चुप्‍पी तोड़ी थी। 

View this post on Instagram

हाल ही में एक्‍टर और कोरियोग्राफर धनश्री ने एक पॉडकास्ट में बताया कि तलाक के समय वह कितनी भावुक थीं। ओर तलाक के दौरान चहल की विवादित टी-शर्ट को लेकर भी बयान दिया था। वही, अब चहल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे धनश्री के वार पर पलटवार के तौर पर देख रहे है। 

धनश्री वर्मा के वार के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, इसमें उन्होंने तीन फोटो शेयर कीं। एक फोटो में वह नदी और दूसरी में पहाड़ों की वादियों में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्‍होने कैप्‍शन भी शानदार लिखा- “मिलियन फीलिंग्स और जीरो वर्ल्डस’। इसका मतलब उनके अंदर भावनाएं बहुत हैं लेकिन उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं।

वही, चहल के इस पोस्‍ट के बाद लोग इसे धनश्री वर्मा के बयान के साथ जोड़कर देख रहे है। वही, पोस्ट पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने ‘साहिबा’ कमेंट करते हुए एक हंसी वाला इमोजी शेयर की। चहल का यह पोस्‍ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पॉडकास्ट में धनश्री वर्मा ने किया था खुलासा

हाल ही में धनश्री ने पॉडकास्ट में अपने तलाक के बारे में बात करते कहा था कि वह वह शादी टूटने के समय काफी परेशान थीं, पहले से पता था कि तलाक होगा लेकिन जिस दिन ये होना था वह काफी भावुक थीं। उस दिन वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। उन्‍होने कहा कि, उस समय उन्‍हें चहल की विवादित टीशर्ट से भी वह आहत थी। 

चहल की विवादित टी-शर्ट ने भी आहत किया

 दरअसल, तलाक के दौरान कोर्ट में चहल एक काली रंग की टीशर्ट पहनकर आए थे, जिस पर लिखा था, ‘Be Your Own Sugar Daddy’. इसको लेकर धनश्री ने कहा कि उस दौरान उनकी आंखो में आंसू थे। वह फूट-फूटकर रोई थी। लेकिन चहल अगर यही कहना चाहते थे तो उन्हें व्‍हाट्सअप मैसेज कर देते।

2020 में हुई थी शादी

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में एक्‍टर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...