back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालाबंदी के कारण पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण नहीं होगा

तालाबंदी के कारण पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण नहीं होगा रतलाम,11अप्रैल(हि.स.)। जिले में तालाबंदी को ध्यान में रखते हुए 9वीं और 11 वीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा के आदेेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 12 एवं 15 अप्रैल को होना था। उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचानालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिन जिलों में तालाबंदी की स्थिति है उन जिलों में 12 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाएं अभी नहीं ली जाएगी। तालाबंदी खुलने के बाद प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाए। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा है कि कोई भी छात्र विद्यालय में प्रश्नपत्र लेने नहीं आएं। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami 2026: किताबों के दान से बढ़ती है विद्या, माता सरस्वती की कृपा पाकर मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। बसंत पंचमी का दिन भारत में ज्ञान और विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित माना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵