back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम को आपत्तिजनक ई-मेल करने पर असम का प्रोफेसर गिरफ्तार, जमानत मिली

गुवाहाटी, 21 मई (आईएएनएस)। असम के हैलाकांडी जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कथित तौर पर आपत्तिजनक ईमेल भेजने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हैलाकांडी शहर के श्रीकिशन सारदा कॉलेज में दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर जोमीर अहमद चौधरी को बाद में शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तो पर जमानत दे दी। हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि चौधरी को कई मामलों में कॉलेज परिसर से गिरफ्तार किया गया है। जिला साइबर सेल द्वारा हैलाकांडी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चौधरी ने अपने चार साल के बेटे को याचिकाकर्ता बनाया और मुख्यमंत्री सरमा को चार पन्नों का पत्र भेजा। यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने राज्य के शिक्षा विभाग के प्रमुख कार्यक्रम गुणोत्सव का मजाक उड़ाया और ई-मेल में मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पता चला है कि चौधरी ने ऐसा ही एक पत्र असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू को भी भेजा था। उपाध्याय ने कहा कि ई-मेल में इस्लामी शिक्षा प्रणाली की भी प्रशंसा की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रोफेसर ने अपने बच्चे का शोषण किया और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इसे बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। हमने सभी तथ्यों को अदालत के सामने रखा है। प्रोफेसर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 153(ए), 153(बी), 295(ए), 501, 505 और किशोर न्याय अधिनियम 43 (2) के आरोप लगाए गए थे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...