back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बादल फटने से 3 गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत

श्रीनगर, 9 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को बादल फटने से तीन गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में आंधी-तूफान के कारण 3 दर्जन से अधिक संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। यहां मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि बडगाम के चंदपोरा गांव में बादल फटने से एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा, उन्हें बडगाम शहर के जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बयान के अनुसार, उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सलीम मंसूरी (45), कैसर मंसूरी (20) और मोहम्मद रईस (20) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। इस बीच, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं ने घाटी में 3 दर्जन से अधिक संरचनाओं (बुनियादी ढांचा) को क्षतिग्रस्त कर दिया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵