back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनबाद के डिनोबिली स्कूल में 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने पीट-पीट कर मार डाला

धनबाद/ रांची, 23 मार्च (आईएएनएस)। धनबाद जिले के सिंदरी स्थित डिनोबिली स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र अस्मित आकाश को उसके कुछ सहपाठियों ने क्लासरूम में इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार लगभग 11 बजे की है। मृतक छात्र के घरवालों ने स्कूल प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। स्कूल प्रशासन ने पहले अस्मित आकाश की बीमारी किसी बीमारी से होने की बात कही, लेकिन सीसीटीवी फूटेज से खुलासा हुआ कि क्लासरूम में कुछ छात्रों ने उनकी पिटाई की थी। परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। डिनोबिली स्कूल की गिनती धनबाद के टॉप स्कूलों में होती है। वहां इस तरह की घटना सामने आने के बाद लोग लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता प्रफुल्ल कुमार जीवन बीमा के एजेंट हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह उनका पुत्र सुबह आठ बजे स्कूल गया था और लगभग11 बजे स्कूल से बच्चे की तबीयत खराब होने की खबर दी गई। जब वे स्कूल पहुंचे तो उनका पुत्र बेहोश था। उनका आरोप है कि स्कूल ने सही समय पर इलाज भी नहीं कराया। बाद में उसे धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में बेंच पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हुआ और इसे लेकर तीन-चार छात्रों ने अस्मित के सीने पर लगातार वार किये। जिस समय उसकी पिटाई की जा रही थी, उस वक्त क्लास में शिक्षक मौजूद नहीं थे। कुछ छात्रों के मुताबिक झगड़ा पिछले कई दिनों से चल रहा था और इसी को लेकर बुधवार को मारपीट हुई। घटना के बाद स्कूल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵