back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांझ ढलने तक पर्यटक कर सकेंगे एनआरसीसी भ्रमण, कैमल राईडिंग व कैमल सफारी हेतू टिकटों की बिक्री 6 बजे तक

बीकानेर, 11 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र [एनआरसीसी] में भ्रमणार्थ आने वाले पर्यटकों के भ्रमण समय में परिवर्तन किया गया है। एनआरसीसी में भ्रमण का समय अब दोपहर 1:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। टिकट खिड़की 6:30 बजे तक खुली रहेगी। वहीं कैमल राईडिंग एवं कैमल सफारी की सुविधा हेतु टिकटों की बिक्री सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। केन्द्र के निदेशक डॉ आर्तबन्धु साहू ने कहा कि केन्द्र द्वारा गर्मी तथा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं पर्यटकों के एनआरसीसी में भ्रमण के समय में एक नियमित अंतराल में परिवर्तन किया जाता है। परंतु विशेषकर गर्मी के मौसम में यह भी देखने में आ रहा है कि सायं को संस्थान की पर्यटन गतिविधियाँ निर्धारित समय पर बंद होने के कारण कई पर्यटकों को एनआरसीसी की विजिट का लुत्फ नहीं उठाने का मलाल रहता है। अत: अब वे इस सुविधा का लाभ देर शाम (सांझ ढलनेे) तक ले पाएंगे। डॉ.साहू ने भावी समय में एनआरसीसी की पर्यटन गतिविधियों में और अधिक विस्तार एवं इनमें नवाचार लाए जाने के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन दृष्टिकोण से संस्थान को और अधिक आकर्षक बनाए जाने की कवायद शीघ्र ही प्रारम्भ की जा रही है ताकि वैश्विक स्तर पर यह केन्द्र अनुसंधान के अलावा बेहतरीन पर्यटन गतिविधियों के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। केन्द्र की पर्यटन गतिविधियों के नोडल अधिकारी डॉ वेद प्रकाश, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि पर्यटक केन्द्र की वेबसाईट [email protected] का भी अवलोकन करते हुए एनआरसीसी के भ्रमण.समय के परिवर्तन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। -हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बिना मोबाईल होगी जंगल सफारी, वीडियो बनाने पर लगी रोक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) में अब पर्यटक जंगल सफारी के दौरान मोबाइल फोन अपने साथ...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...