back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के एनजीओ ने 8 कैदियों को जेल से रिहाई दिलाने में की मदद

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के एक गैर सरकारी संगठन ने आठ कैदियों को सजा काटने के बाद उन्हें नैनी जेल से रिहा कराने में मदद की है। ये कैदी इसलिए रिहा नहीं हो पा रहे थे, क्योंकि उनके पास अदालतों द्वारा लगाए गए जुर्माना देने के पैसे नहीं थे। एनजीओ ने सभी आठ कैदियों को जेल से रिहाई के लिए 21,426 रुपये का जुर्माना भरा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नैनी सेंट्रल जेल, पी.एन. पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि रोहित पटेल, मोहम्मद अलीम, अकील, रवींद्र यादव, मोहम्मद फजल, रूप प्रसाद, शानू और चुना तिवारी समेत कुल आठ कैदियों को बुधवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा, इन कैदियों ने अपनी जेल की अवधि पूरी कर ली थी, लेकिन अभी भी जेल में बंद थे क्योंकि वे उन पर लगाए जा रहे जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहे। रायपुर स्थित एक एनजीओ उनके बचाव के लिए आगे आया और आठ कैदियों की रिहाई के लिए 21,426 रुपये जमा किए। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इन कैदियों ने जेल की अवधि के दौरान अपनी सजा पूरी कर ली थी, लेकिन उन्हें अपनी रिहाई के लिए जुर्माना देना होगा। चूंकि वे जुर्माना भरने में सक्षम नहीं थे, इसलिए उन्हें अदालत के आदेश के अनुसार अधिक समय बिताने के लिए निर्देशित किया गया था। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵