back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP नेता की हत्या के 15 दोषियों को मिली मौत की सज़ा, PFI से जुड़े थे सभी दोषी

केरल के भाजपा वा आरएसएस नेता रंजीत श्रीनिवास की साल 2021 में हत्या कर दी गई थी। जहां पूरे मामले में कोर्ट ने सभी 15 आरोपियों को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। BJP और RSS नेता रंजीत श्रीनिवास मर्डर मामले में केरल की एक स्थानीय अदालत ने 15 PFI कार्यकर्ताओं को मौत की सज़ा सुनाई है। 19 दिसंबर, 2021 को BJP और RSS नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय कोर्ट ने 20 जनवरी को PFI के 15 कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था। 30 जनवरी कोर्ट ने सभी दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई।

ये हैं सभी 15 आरोपी

आपको बता दें कि RSS नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या केरल के अलाप्पूझा में उनके घर पर 19 दिसंबर 2021 को की गई थी। ये सभी आरोपी प्रतिबंधित PFI संगठन से जुड़े थे। मालेविककारा एडिशनल डिस्ट्रिक कोर्ट 15 में से 8 को सीधे हत्या में शामिल पाया। इन सभी को कोर्ट ने धारा 302 (हत्या), धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), धारा 449 (गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 341 के तहत दोषी पाया था। वहीं अन्य हत्या के दौरान घर के बाहर पहरा दे रहे थे। कोर्ट ने उन्हें भी दोषी माना है।

दोषियों के नाम नईसम, अनूप, अजमल, अब्दुल कलाम उर्फ सलाम, मोहम्मद असलम, अब्दुल कलाम, सफरुद्दीन, मनसाद, जसीब राजा, नवास, समीर, जाकिर हुसैन, शाजी, शेरनास और अशरफ हैं।

परिवार के सामने हुई हत्या

जानकारी के अनुसार कोर्ट में पीड़ित पक्ष ने दलील देते हुए कहा था की ये सभी प्रशिक्षित हत्यारे थे। और उस दिन आरोपियों ने पत्नी और मां के सामने रंजीत को मौत के घाट उतार दिया था। RSS नेता रंजीत श्रीनिवास भाजपा के ओबीसी मोर्चा से भी लंबे समय से जुड़े थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵