back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थ नगर (यूपी), 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के नौगढ़-बंसी मार्ग पर रविवार को एक एसयूवी कार के खड़े ट्रेलर से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी यात्री एक शादी की पार्टी का हिस्सा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री महला गांव में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। जाहिर तौर पर चालक सो गया और वाहन ट्रेलर से जा टकराया। सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵