back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo संकट पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- यह मोनोपॉली मॉडल की नीतियों को बताया संकट का कारण

राहुल गांधी ने इंडिगो के उड़ान रद्द और देरी विवाद को केंद्र की 'मोनोपॉली मॉडल' नीतियों का परिणाम बताया और कहा कि इससे आम लोग और कारोबारी डर और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण मचे हाहाकार ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इंडिगो का संकट सरकार के ‘मोनोपॉली मॉडल’ का परिणाम है।राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अखबार में छपे लेख को साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

इंडिगो संकट ‘मोनोपॉली मॉडल’ की कीमत

राहुल गांधी ने इंडिगो विवाद को सीधे केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से जोड़ते हुए लिखा, इंडिगो फियास्को इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत है। फिर से आम भारतीयों को देरी, कैंसिलेशन और बेबसी का सामना करना पड़ रहा है। भारत को हर सेक्टर में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा चाहिए, न कि मैच-फिक्सिंग जैसी मोनोपॉली। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को हर सेक्टर में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की जरूरत है।

कारोबारी समुदाय ‘फोन पर बात करने से भी डरते हैं’

राहुल गांधी ने अपने लेख के माध्यम से भारत के कारोबारी समुदाय के बीच व्याप्त ‘भय’ की समस्या उजागर की है। उन्होंने कहा कि देश आज ऐसे मोड़ पर है जहां उसे भय और स्वतंत्र व्यवसायिक माहौल में से किसी एक का चुनाव करना होगा।उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, भारत के कारोबारी समुदाय वे तो फोन पर बात करने से भी डरते हैं। डरते हैं कि कोई मोनोपॉली समूह और सरकार मिलकर उनके सेक्टर में घुस न जाए। और इसी के साथ राहुल गांधी ने इस डर के पीछे के कारणों को उजागर करते हुए खामिंया भी गिनाएं।

उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी भारत को ताकत से नहीं, बल्कि मोनोपॉली और दबाव की नीति से चुप कराया था, और आज वैसा ही माहौल कुछ बड़े उद्योगपतियों ने पैदा कर दिया है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। कांग्रेस सांसद ने मांग की कि सरकार को किसी एक व्यवसाय को दूसरों की कीमत पर बढ़ावा नहीं देना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का प्रयोग डराने या दबाव डालने के लिए नहीं होना चाहिए।बैंकों को केवल 100 बड़े उधारकर्ताओं पर निर्भर रहने के बजाय प्ले फेयर बिजनेस को भी समर्थन देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कुछ ईमानदारी से काम करने वाले उद्योगपतियों और कंपनियों का उदाहरण भी दिया और कहा कि, उनकी सफलता साबित करती है कि भारत में बिना मोनोपॉली यानी एक आर्थिक और व्यापारिक अवधारणा, जिसका अर्थ है किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन और बिक्री पर एक ही कंपनी या व्यक्ति का पूर्ण नियंत्रण इसके भी शानदार सफलता संभव है। उन्होंने अंत में कहा कि, बदलाव का इंतजार न करें, कारोबारी समुदाय ही वह बदलाव है जो देश में रोजगार और विकास लाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...