back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : कोरोना पर लगाम कसने प्रशासन तैयार, लाॅकडाउन के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा 11 अप्रैल ( हि स)। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन कलेक्टर किरण कौशल के नेतृत्व में पूरी तरह से तैयार है। 12 अप्रैल से जिले में दस दिन तक पूर्ण तालाबंदी घोषित की गई है। इस दौरान लाॅकडाउन के सफल और सख्त क्रियान्वयन के लिए भी प्रशासन की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की 13 टीमें बनाईं गईं हैं। सभी टीमे लगातार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में गश्त करते हुए लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही जिले में दूसरे स्थानों और जिलों से लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सीमाओं पर 13 चेकिंग बैरियर भी स्थापित कर दिए गए हैं। लोगों को दूसरे जिलों में जाने या अन्य जिलों से कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी पास की अनिवार्यता भी लागू कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज जिला स्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक में 12 अप्रैल से लागू होेने वाली पूर्ण तालाबंदी को सफलता पूर्वक सख्ती से क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती कौशल ने लाॅकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घरों से निकलने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व संभाल रहे अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुंदन कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस. जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम, सीएसपी एवं एसडीओपी तथा मैदानी स्तर पर तैनात कार्यपालिक दण्डाधिकारी और तहसीलदार भी मौजूद रहे। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. बी. बी. बोडे, डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵