back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षा की दृष्टि से कोरोना की चैन तोडऩा जरूरी- मंत्री सिसौदिया

पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की चैन तोडऩे के लिए कोरोना कफ्र्यू बढाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि लोगों को असुविधा न हो। जरूरी सामान समय पर मिलें और बाजार में भीड़भाड़ न हो। जिससे कोरोना फैलने से रूक सके। बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिये कि किराना, डेयरी, सब्जी आदि की उपलब्धता हो तथा लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। बैठक में जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना पर चर्चा की गयी। कलेक्टर द्वारा बताया गया कि जिले में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना के प्रकरण मिल रहे हैं। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 30 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। टेस्ट के दौरान 14 से 15 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना कफ्र्यू 19 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक बढाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि कोरोना कफ्र्यू बढाऩे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा तथा सदस्यगण के रूप में सर्व हरिशंकर विजयवर्गीय, विटठ्लदास मीना, हरवीरसिंह सूद, गुलशन डाबर, विनीत सेठ, डा. रामवीर रघुवंशी, सुरेश रघुवंशी, राजेश अग्रवाल, अमित सौगानी, कमल काक, ध्रुव झा, संजय तिवारी, सचिन शर्मा, युसुफजई, अभिजीत गोयल, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

CDS अनिल चौहान का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, ‘खोखले दावों से नहीं जीती जाती जंग’, आसिम मुनीर को घेरा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को युवा सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵