back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमशेदपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर, 23 मई (आईएएनएस)। जमशेदपुर शहर के मानगो निवासी 19 वर्षीय युवक गुलशन चौधरी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। जमशेदपुर पुलिस ने रविवार देर रात युवक का शव बरामद किया। गुलशन ने खुद को इमरान नामक युवक द्वारा किडनैप किये जाने की सूचना फोन पर अपने पिता को दी थी। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलते ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी, तो देर रात जवाहरनगर के रोड नंबर 14 से झाड़ियों में युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों से सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी मुख्यालय बीरेंद्र राम और थाना प्रभारी विनय कुमार पूछताछ कर रहे हैं। मारा गया युवक गुलशन चौधरी जमशेदपुर के मानगो स्थित दाईगुटू का रहनेवाला था और एक मेडिकल शॉप में काम करता था। उसकी हत्या बेहद नृशंसतापूर्वक की गयी है। उसकी एक आंख निकाल ली गयी थी। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम गुलशन ने फोन कर सूचना दी थी कि इमरान ने उसका अपहरण कर लिया है। उसने कहा कि इमरान को पैसा दे दो, नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। उसके बाद गुलशन का फोन स्वीच ऑफ हो गया। उसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵