back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियल एस्टेट में इनवेस्ट करना होगा फायदेमंद, लंबे समय के लिए करें निवेश

कई बार लोग होम लोन को जल्द खत्म करने के लिए प्री-पेमेंट जैसे ऑप्शन को अपनाते हैं। लेकिन अगर आप सही से कैलकुलेट करें तो कुछ स्थिति में होम लोन प्री पेमेंट की जगह निवेश करके अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज जहां रियल एस्टेट एक ऐसा सेक्टर बन चुका है जहां लोग काफी इनवेस्ट कर रहे है। इस समय घर खरीदना कफी आसान हो चुका है। बैंक से होम लोन (Home Loan) लेकर घर या प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है। जो बाद में अच्छा रिटर्न दे सकती है। खासकर नौकरी पेशा वालों के लिए बैंक से होम लोन लेना काफी आसान होता है। सामान्‍यतौर पर 20 साल के टेन्‍योर के लिए होम लोन लिया जाता है, जिस कारण लोगा इसे जल्‍द से जल्‍द चुकाना चाहते हैं। खासकर ऐसे समय में जब होम लोन पर ब्याज दरें उच्‍च लेवल पर हैं।

रिटायरमेंट या एजुकेशन के लिए फंड

म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप रिटायरमेंट या अपने बच्चे की शिक्षा जैसे भविष्य के लक्ष्यों के लिए एक फंड बना सकते हैं। इसके अलावा, किसी समय आप अपना होम लोन चुकाने और रकम भी बचा सकते हैं।

टैक्‍स का फायदा

अगर आपकी इनकम टैक्‍स के अंदर आती है तो होम लोन प्री पेमेंट करने पर टैक्‍स बेनिफिट का लाभ आगे नहीं मिल पाएगा। वहीं म्‍यूचुअल फंड में निवेश एक साल से ज्‍यादा समय तक रखने पर लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन टैक्‍स जैसे टैक्‍स बेनिफिट मिल सकता है। बजाज कैपिटल लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव बजाज के मुताबिक, होम लोन की ब्याज दर 8.30 प्रतिशत है और एवरेज म्यूचुअल फंड रिटर्न 12 प्रतिशत है। ऐसे में होम लोन का समय से पहले भुगतान करना ज्‍यादा अच्‍छा नहीं हो सकता है।

होम लोन प्री-पेमेंट का फायदा

भविष्‍य में किसी आर्थिक समस्‍या से बचने के लिए होम लोन प्री-पेमेंट का विकल्‍प अच्‍छा होता है। होम लोन का समय से पहले भुगतान करके, आप प्रभावी रूप से 8 प्रतिशत की गारंटी रिटर्न बचा सकते हैं। साथ ही हर महीने ईएमआई के बोझ से भी फ्री हो सकते हैं।

पहले लोन चुकाना क्‍यों ज्‍यादा सही?

फिनएज के सीईओ और सह-संस्थापक हर्ष गहलौत के अनुसार, होम लोन चुकाने के लिए पैसे का उपयोग करना ज्‍यादा सही होगा, क्योंकि पर्सनल फाइनेंस के तौर पर कर्ज कम होगा, जो कि भविष्य में अनुशासित तरीके से निवेश करने के लिए ज्‍यादा सही माना जाता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अपने जीवन में बड़ी लोन देनदारी न होने की मानसिक शांति मिलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...