back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amazon और Flipkart पर चल रही सेलः क्रेडिट कार्ड से खरीदें या Buy Now Pay Later चुनें?

Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर शॉपिंग के दौरान पेमेंट के कई ऑप्शन हमें दिखते हैं। ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि इनमें से कौन ऑप्शन हमारे लिए ज्यादा बेहतर है, चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साईट्स पर सेल चल रही है। जहां ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। कुछ ऑफर क्रेडिट कार्ड पर भी दिए जा रहे हैं और कुछ ऑफर buy now pay later (अभी सामान खरीदें और बाद में पैसे दें), डिस्काउंट या कैशबैक के रूप में होते हैं।

बहुत सारे लोग सोचते होंगे कि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बजाय अगर buy now pay later का उपयोग करें तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट ब्लॉक नहीं होगी। इस स्थिति मे सवाल यह उठता है कि क्रेडिट कार्ड से शॅापिंग करना सही है या buy now pay later से। 

क्रेडिट कार्ड और buy now pay later की समानतएंः 

1. समयः दोनो में ही आपको तुरंत पेमेंट नहीं करनी पड़ती, पेमेंट के लिए आपको थोड़ा समय दिया जाता है। माने एक तरह से दोनों ही क्रेडिट फेसिलिटीज़ हैं, जिसमें आपको पैसों को लेकर फौरी मदद मिल जाती है।

2. लिमिटः दोनों में एक तय क्रेडिट लिमिट होती है, जिससे ज्यादा की खरीदारी नहीं की जा सकती है। 

3. पेनाल्टीः समय पर भुगतान न करने पर दोनों में ही पेनाल्टी लगती है। 

4. ऑफर्सः दोनों मे ही कई तरह के ऑफर्स मिलते हैं।  

क्रेडिट कार्ड और buy now pay later में अंतरः 

1. समयः क्रेडिट कार्ड की खरीदारी पर 30-50 दिन का समय मिलता है, जबकि buy now pay later में बिल को किस्तों में बांटकर भुगतान करने की सुविधा होती है। 

2. चार्जः buy now pay later में आमतौर पर कोई अलग चार्ज नहीं होता, जबकि क्रेडिट कार्ड में कई बार बैंक प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी पड़ती है।

किससे खरीदारी करें?

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड हैं, तो उसे प्राथमिकता दें क्योंकि उसमें ज्यादा फायदे मिलते हैं जैसे कैशबैक और रिवॉर्ड पाइंट्स। अगर आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है या उसकी लिमिट खत्म हो गई है, तो बाई नाऊ पे लेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे आइडियल तो यही है कि आप UPI के जरिये या कैश ऑन डिलिवरी करें। क्योंकि इससे आप गैर-जरूरी कर्जे में नहीं आते हैं और जब आप अपने अकाउंट से सीधे खर्च करते हैं या कैश के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपके पास अपने खर्चों का सही हिसाब होता है और आप अपना बजट बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंः https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵