back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm: अब पेटीएम पर कौन-सी सर्विसेस मिलेंगी, कौन नहीं? जानें आप पर कितना पड़ेगा असर

RBI Action on Paytm: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो दिन पहले पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के संचालन पर रोक लगा दी है।

UPI पेमेंट कर सकेंगे

पेटीएम पेमेंट बैंक की कई सर्विसेस पर रोक लगाई गई है। वैसे, आप पेटीएम ऐप यूजर हैं तो आपपर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप पहले की तरह ही यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। आपका पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट है तो 29 फरवरी के बाद आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वैसे, केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च तक का यूजर को समय दिया है। यूजर 15 मार्च तक अपने अकाउंट से पूरा पैसा निकाल सकते हैं। आप पेटीएम पेमेंट बैंक का वॉलेट यूज नहीं कर पाएंगे।

पेटीएम से फास्टैग यूज नहीं कर पाएंगे

वॉलेट के साथ आपका FASTag पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक है तो उसे भी रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल कर गिफ्ट कार्ड, पेटीएम वॉलेट रिचार्ज या दूसरी सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पेटीएम पेमेंट बैंक से कोई भी नया ट्रांजेक्शन नहीं होगा। अपने पैसे निकाल सकते हैं। इसमें कोई टॉप-अप नहीं होगा, जिससे फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे।

कौन-सी सेवाएं जारी रहेंगी?

आप सिर्फ Paytm एप को UPI एप की तरह यूज कर रहे तो आप पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आप इसके जरिए कहीं भी पेमेंट कर सकेंगे। रिचार्ज भी कर सकेंगे। इन सेवाओं के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा। लिंक बैंक अकाउंट का यूज कर UPI के जरिए रिचार्ज भी कर सकेंगे। वॉलेट भी यूज कर पाएंगे।

ईएमआई या स्टेटमेंट क्लियर करा लें

पेटीएम पेमेंट बैंक से कोई EMI या स्टेटमेंट पेंडिंग है तो उसे तुरंत क्लियर करा लें। 29 फरवरी के बाद इसके जरिए कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। वैसे, केंद्रीय बैंक ने PPBL के यूजर्स को मौजूदा डिपॉजिट निकालने या फिर इस्तेमाल करने का अवसर दिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵